बलिया के जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में हुआ इजाफा ओपीडी मरीजों की संख्या पहुंची 2500

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया उत्तर प्रदेश

बलिया(यूपी) में मौसम में बदलाव आया है। लेकिन जिला अस्पताल में पहूंचने वाले मरीजों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल में 2500 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इससे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ओपीडी में 2081 नए पर्चे बने, साथ ही अन्य में पुराने मरीज शामिल रहे। तहसील रिपोर्टर -डॉ० सैयद सेराज अहमद ने बताया कि जिले के दूरदराज के गांवों से सुबह से मरीज पहुंचने लगे। हालत यह थी कि पर्ची काउंटर,ओपीडी से लेकर दवा काउंटर तक लंबी लाइन लगी रही। भीड़ के कारण रुक-रुक कर हंगामा होता रहा। यही हाल जांच केंद्रों का भी रहा। कुछ चिकित्सकों के छुट्टी के कारण दूसरे ओपीडी में दो बजे के बाद तक भीड़ रही। लंबे समय बाद ओपीडी में मरीजों की भीड़ दोगुना होने से चिकित्सकों संग कर्मचारियों को परेशानी उठानी पड़ी। पिछले एक माह से सिर्फ एक हजार के आसपास मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे थे। अचानक भीड़ के कारण कई मरीज बिना इलाज कराए वापस लौट गए।
जिले में दोपहर बाद कई स्थानों पर हुई बारिश से तापमान में छह डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं, प्री मानसून ने हालत और खराब कर दी। उमस भरी गर्मी परेशानी बढ़ानी लगी है। सुबह अस्पताल खुलने से पूर्व पर्ची काउंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लग गई थी। सुरक्षाकर्मियों को व्यवस्था बनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ओपीडी में चिकित्सकों के नौ बजे के बाद बैठने के कारण बाहर भीड़ लगी रही। उमस भरी गर्मी से चिकित्सक संग मरीज भी परेशान रहे।
एक्सरे कराने के लिए मरीजों की लंबी लाइन लगी थी, सुबह से लाइन में लगने के बाद भी सभी की जांच नहीं हो सकी। चालीस जांच के बाद करीब 70 मरीजों को अगले दिन का नंबर थमा दिया गया। पहले जांच कराने को लेकर कई बार तीमारदारों ने हंगामा किया। ओपीडी में डायरिया, वायरल बुखार, त्वचा रोग से संबंधित मरीज ज्यादा रहे।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.मनोज कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव से लोग वायरल बुखार की चपेट में आएंगे। डॉ. पंकज झा ने बताया कि दूषित भोजन व पानी पीने से संक्रमण बीमारियों का खतरा बना रहता है। थोड़ी सी लापरवाही घातक हो सकती है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.एके उपाध्याय व डॉ. विनेश कुमार बच्चों के खानपान पर संयम व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। सीने की जकड़न व डायरिया का खतरा रहता है।

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало.1238

Пинко казино - Официальный сайт Pinco Casino вход на зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

12 000+ Casino Spiele gratis vortragen Exklusive Anmeldung

Zusätzlich man sagt, sie seien gesetzliche Beschränkungen genau so wie diese 5-Sekunden-Tage und weitere Vorgaben des den neuesten Glücksspielgesetzes berücksichtigt, damit unser Auswahl nach...

1XBET Ставки нате больше 70 спортивных дисциплин!

Контора честью сотрудничает из профильными сайтами, защищающими права инвесторов (в том числе нашу площадку). У обнаружении промахов (несправедливая автоблокировка, аномальный артрасчет ставки а также...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here