बलिया में निषाद पार्टी की रथ यात्रा का हुआ भव्य स्वागत

- Advertisement -
- Advertisement -

13 जनवरी को निषाद पार्टी अपना 12वा संकल्प दिवस जनपद गोरखपुर में मनाएगी

सड़क हादसे में काफिले का रथ अनियंत्रित हो खाई में गिरी हादसे में अनेक लोग हुए घायल

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी

बलिया( यूपी) में आज दिनांक 01 जनवरी 2025 दिन बुद्धवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” द्वारा संवैधानिक अधिकार यात्रा तेत्तीसवें(33वें) दिन जनपद बलिया पहुँची। निषाद पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद जी यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। जनपद में यात्रा निरीक्षण भवन से रेवती नगर पंचायत से सहातवार नगर पंचायत से केवरा बाज़ार से बांसडीह कचहरी (पद यात्रा) से बांसडीह में भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हालपुर से सुल्तानपुर चट्टी से मुड़ियारी (जनसभा) से सिन्दरपुर से बेलथरा रोड होते हुए जनपद मऊ के लिए यात्रा प्रस्थान किया।
सड़क हादसे पर
श्री निषाद जी ने दिनांक 31 दिसंबर 2024 की रात जनपद देवरिया से बलिया आते हुए खजुरी थाना क्षेत्र में हुए क़ाफ़िले के सड़क हादसे पर बताया कि बीती रात संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा जनपद देवरिया से जनपद बलिया के लिए प्रस्थान किया था, जनपद बलिया के खजुरी थाना क्षेत्र में यात्रा का एक वाहन अचानक सड़क पर आये जानवर को बचाने के चलते गाड़ी अनियंत्रित हो गई और नीचे खाई में गिर गई, हादसे में वाहन सवार पार्टी की महिला मोर्चा सदस्य घायल हुई हैं, जिनका प्राथमिक उपचार जनपद बलिया की सीएचसी व ज़िला अस्पताल में सीएमओ व सीएमएस की देख रेख में करवाया गया है, तत्पश्चात आज सुबह सभी घायलों को गोरखपुर में बेहतर उपचार के लिए रवाना कर दिया गया है। श्री निषाद जी ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता-प्रदीप बच्चन को बताया कि घटना अप्रत्याशित और अचानक जानवर आने के चलते हुई है, निषाद पार्टी सभी घायलों व उनके परिजनों के साथ खड़ी है, बेहतर उपचार के लिए गोरखपुर के बड़े निजी अस्पताल में भेज दिया गया है, सभी के परिजनों को सूचित किया जा चुका है साथ ही सभी घायलों के उपचार का खर्च निषाद पार्टी वहन करेगी। निषाद पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है ऐसे में आज पार्टी उनके हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी है।
पत्रकार बंधुओं के सवाल पर
श्री निषाद जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बलिया जनपद में आज हुए स्वागत से लग रहा है कि निषाद पार्टी अपने लक्ष्य और संकल्प पर आज भी अडिग है, क्योंकि जनपद में लगातार निषाद पार्टी के विरोध में कुछ सरकार विरोधी लोग नीत नये नये काम करते रहते हैं किंतु आज मछुआ समाज के मिले आशीर्वाद से लग रहा है की मछुआ समाज इतने षड्यंत्रों के बावजूद भी निषाद पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा और अपने मछुआ आरक्षण को लेकर निषाद पार्टी के संकल्प के साथ आगे बढ़ भी रहा है। श्री निषाद जी ने कहा की 2022 के विधानसभा चुनाव से पूर्व जनपद के समाजवादी पार्टी के बड़े नेता निषाद पार्टी और उसके अस्तित्व पर सवाल उठाते थे किंतु 2022 के विधानसभा चुनाव में जो लोग कहते थे बांसडीह से मोदी लहर में नहीं हारे तो निषाद हरायेगे, तो परिणाम और अंतर उनके सामने है निषाद समाज ने बांसडीह विधानसभा पर निषाद पार्टी को अप्रत्याशित जीत देकर विधानसभा में ताक़त देने का काम किया है।
श्री निषाद जी ने पत्रकारों द्वारा पार्टी विधायक का रैली में शामिल ना होने पर पूछे गये सवाल पर कहा निषाद पार्टी और निषाद समाज ने बलिया के बड़े बड़े नेताओ का घमंड तोड़ा है, आज जो भी नेता पार्टी और मछुआ समाज से दूरी बनाएगा उनका हश्र 2027 में निषाद समाज अपने आप तय कर लेगा, उन्होंने कहा कि 2022 में भी बांसडीह सीट गठबंधन के तहत निषाद पार्टी के खाते में थी और 2027 में भी निषाद पार्टी के खाते में रहेगी। मछुआ समाज धोखा देने वालों का भी हिसाब 2027 के विधानसभा चुनाव में होना है। संवैधानिक अधिकार रथ यात्रा निषाद समाज को धोखेबाज़ों से सावधान होने को लेकर ही नकाली जा रही है। श्री निषाद जी ने कहा कि निषाद समाज को पूर्व की सत्ताधारी पार्टियों ने पिछलग्गू और वोट बैंक समझकर राजनीति करने का काम किया है, किंतु अब निषाद समाज अपनी पार्टी और अपने बैनर के तहत आगे बढ़ रहा है।*
12वें संकल्प दिवस के आयोजन पर
श्री निषाद जी ने कहा कि आगामी 13 जनवरी 2025 को निषाद पार्टी अपना 12वाँ संकल्प दिवस जनपद गोरखपुर में मनाने जा रही है और इस संकल्प दिवस पर प्रदेश के सभी जनपदी से मछुआ समाज के लोग पहुचेगे और संकल्प दिवस में ही मछुआ समाज के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक आरक्षण के मुद्दे को नई दिशा देने का काम किया जायेगा।
इस मौक़े पर मिठाई लाल केवट, कनक पांडेय, देवेंद्र निषाद, शिव नारायण निषाद, डॉ चंद्रमा कश्यप, हनुमान निषाद, राधे श्याम निषाद, स्वामी नाथ साहनी, श्रीप्रकाश सहनी, रूनी देवी, जनक नंदनी निषाद, सुमन निषाद आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Latest news

What is the Best Online Casino that Pays Real Money?

What is the Best Online Casino that Pays Real Money?Finding the best online casino that pays real money involves exploring various options that offer...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Рассмотрение формального портала игорного заведения и одноруких бандитов

Рассмотрение формального портала игорного заведения и одноруких бандитов Игроки, увлекающиеся гэмблингом, часто изучают лицензированные платформы казино, чтобы иметь доступ к различным слотам. На таких платформах,...

Интернет игровое заведение с минимальным депозитом

Интернет игровое заведение с минимальным депозитом Виртуальные казино с маленьким первоначальным взносом становятся все более востребованными среди геймеров, стремящихся испытать удачу без существенных вложений. Минимальный...

Казино Официальный Сайт Играть в Онлайн Казино Pin Up.2904

Пин Ап Казино Официальный Сайт - Играть в Онлайн Казино Pin Up ...

Gama Casino Online – официальный сайт – вход и зеркало 2025.2526

Gama Casino Online - официальный сайт - вход и зеркало (2025) ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here