बाल्टीमोर में पुल से टकराया मालवाहक जहाज, आंशिक रूप से ढहा पुल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। अमेरिका के मैरीलैंड में एक कार्गो जहाज के टकराने से ‘फ्रांसिस स्कॉट की’ ब्रिज ढह गया। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, घटना अमेरिकी समयानुसार रात करीब डेढ़ बजे हुई। पुल से टकराने के बाद जहाज में आग लग गई। सिंगापुर के झंडे वाला यह जहाज श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा था।

इसे रवाना हुए कुछ ही समय हुआ था। यह 22 अप्रैल को श्रीलंका पहुंचने वाला था। जहाज का नाम दाली बताया जा रहा है। पुल ढहने की वजह से इस पर मौजूद कई गाड़ियां और लोग पानी में गिरे। फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक अब तक 7 लोग लापता हैं, 2 लोगों को पानी निकाला गया। इनमें एक की हालत गंभीर है। जबकि जहाज का क्रू सुरक्षित है।

पानी में गिरे लोगों की जान बचाने लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मैरीलैंड के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी ने बताया है कि हादसे के वक्त कई कर्मचारी भी ब्रिज पर मौजूद थे। वो रिपेयरिंग से जुड़ा कुछ काम कर रहे थे।

अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि पुल पर कितने लोग मौजूद थे और वे अब किस स्थिति में हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी ने बताया कि ब्रिज पर हादसे के बाद सभी लेन बंद कर दी गई हैं और ट्रैफिक रोक दिया गया है।

दाली जहाज 948 फीट लंबा था। फ्रांसिस की ब्रिज को 1977 में पेटाप्सको नदी के ऊपर बनाया गया। इसका नाम अमेरिका का राष्ट्रगान लिखने वाले फ्रांसिस स्कॉट की के नाम पर रखा गया है।

- Advertisement -

Latest news

शाहरुख ने भरा सबसे ज्यादा टैक्स, जानें किस सेलेब्रिटी ने भरा कितना आयकर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I शाहरुख खान ने वित्त वर्ष 2024 के लिए 92 करोड़ रुपए का टैक्स पेमेंट किया है। वे...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

डोंगरगढ़ पुलिस की एक और सफलता अवैध शराब बिक्री/परिवहन पर लगातार कार्यवाही

राष्ट्र आजकल/हेमंत वर्मा /राजनांदगांव छत्तीसगढ़  दो अर्न्तराज्यीय शराब तस्कर डोंगरगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े डोंगरगढ़ पुलिस ने की...

पति ने पत्नी का 51 लोगों से करवाया रेप, बीवी को ड्रग्स देकर दूसरे मर्दों से करवाता था दरिंदगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ फ्रांस में एक शख्स ने अपनी पत्नी को हर रात नशे की दवाएं देकर कई अनजान पुरुषों से उसका...

घरेलू उपयोग की पानी बीच गली मे बहना बना विवाद का कारण

राष्ट्र आजकल/हेमंत वर्मा /राजनांदगांव छत्तीसगढ़ ग्रामवासी केशला के आवेदन पर जांच के दौरान अनावेदक हुये आक्रोश , डोंगरगांव पुलिस...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता की अंतिम यात्रा में शिवराज सिंह चौहान हुए शामिल

राष्ट्र आजकल /प्रतिनिधि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता श्री पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा में केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here