बंधक महिला को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर युवकों ने किया हमला,पुलिस जवानों को घेरकर गाल पर चांटे मारे गए

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। बंधक महिला को छुड़ाने पहुंची पुलिस पर युवकों ने हमला कर दिया। पुलिस जवानों को घेरकर गाल पर चांटे मारे गए, जमीन पर पटककर डंडों से पीटा गया। एफआरवी के चालक को कमरे में बंधक बना लिया गया। घटना बुधवार शाम केदारपुर झांसी रोड की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस जवानों को मुक्त कराया। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। साथ ही घायल जवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट व शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है।

कंपू नोडल प्वाइंट पर खड़ी होने वाली डायल 100 (एफआरवी-45) में आरक्षक दशरथ सिंह, आरक्षक दीपक अहिरवार व चालक बृजेश पदस्थ हैं। डायल 100 को एक प्वाइंट मिला था। जिसमें केदारपुर में एक सुनीता नाम की महिला को उसके जेठ हरनाम सिंह गुर्जर ने बंधक बनाकर रखा है। इस पर एफआरवी मौके पर पहुंची। जवानों ने जैसे ही महिला को मुक्त कराया। तभी वहां हरनाम व उसके साथी आ गए। पुलिस जवानों से पहले गाली गलौज की।

पुलिस ने गाली का विरोध किया तो हरनाम सिंह ने आरक्षक दशरथ के गाल पर चांटा मार दिया। बचाने आए आरक्षक दीपक को हरनाम के साथी उत्तम और परिमल ने घेरकर लाठी से पीटना शुरू कर दिया। इसी समय चालक बृजेश वायरलेस सेट लेकर पुलिस को सूचना देने लगा। तभी बंटी और अतेन्द्र गुर्जर ने एफआरवी के चालक को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया और बंधक बना लिया।

काफी देर तक पुलिस बंधक बनी रही। पर इसी समय झांसी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस जवानों को मुक्त कराया। पुलिस को देखकर हमलावर भाग गए हैं। पुलिस ने तीन संदेहियों को भी पकड़ा है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज भी दर्ज लिया है।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games Руководство по играм.441 (3)

Казино Sultan Games - Руководство по играм ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

онлайн – Gama Casino Online – официальный сайт.1093

Гама казино онлайн - Gama Casino Online - официальный сайт ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.4712

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ.1221 (2)

Пин Ап Онлайн Казино Официальный Сайт в России и странах СНГ ...

Glory Casino Android App.954

Glory Casino Android App ▶️ PLAY ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here