बंगाल में बारिश-तूफान से तबाही, 4 की मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के चार राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, मिजोरम और मणिपुर में रविवार को अचानक आए तूफान और बारिश से काफी तबाही मची। वेस्ट बंगाल के जलपाईगुड़ी में चार लोगों की मौत हो गई। 100 लोग घायल हैं।

असम के गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर तेज बारिश से काफी नुकसान हुआ। एयरपोर्ट की छत का एक हिस्सा गिर गया। फ्लाइट की आवाजाही को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। वहीं छह फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा।

मिजोरम के चम्फाई जिले के लुंगटन गांव में एक चर्च की इमारत ढह गई। वहीं आइजोल जिले के सियालसुक में एक और चर्च की इमारत को नुकसान पहुंचा। इसके अलावा कुछ घर भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उधर मणिपुर के थौबल और खोंगजोम इलाके में भी कई पेड़ उखड़ गए और घरों की टीन की छतें उड़ गईं।
पश्चिम बंगाल में तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ है। अधिकारियों ने बताया, मैनागुरी के कई इलाकों में तेज हवाओं के कारण कई घर क्षतिग्रस्त हो गए, पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिर गए। सबसे अधिक प्रभावित इलाकों में राजारहाट, बरनीश, बकाली, जोरपाकडी, माधबडांगा और सप्तीबारी शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस और आपदा प्रबंधन के कर्मियों को तैनात किया गया है। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, यह जानकर दुख हुआ कि आज दोपहर अचानक भारी बारिश और तूफानी हवाओं ने जलपाईगुड़ी-मयनागुड़ी के कुछ इलाकों में काफी नुकसान पहुंचाया। पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।

- Advertisement -

Latest news

Мелбет вход: полный обзор букмекерской конторы Melbet.com для России

Букмекерская контора Melbet.com продолжает набирать популярность среди российских игроков благодаря удобному интерфейсу, широкому выбору спортивных событий и выгодным коэффициентам. В этой статье мы подробно...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Online Five Thousand Ron Bonus + 1000 Rotiri Gratuite! Spin Ro

Cel Mai Mare Casino Și Site De Pariuri Sportive Online"ContentCum Te Înregistrezi Una Million💎 Top 5 Site-uri Online Casino Online Cu Sistem De RecompenseOferte...

Spinbetter Polska Zakłady Sportowe I Kasyno Online Rejestracja

Spinbetter Polska: Najlepsze Miejsce Do Grania W Gry KasynoweW przypadku darmowego zakładu należy obstawić dokładny wynik meczu piłki nożnej zarówno w trybie na żywo,...

Универсальное интернет-казино с вознаграждениями и ставками

Универсальное интернет-казино с вознаграждениями и ставками Возврат премии для возврата части утраченных денег. Бесплатные вращения для бесплатного вращения в слотах. Планы верности с накоплением поинтов за энергичную...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here