बांग्लादेश-म्यांमार को तोड़ने की हो रही कोशिश? पूर्वी तिमोर जैसा ईसाई देश बनाने की साजिश का दावा, भड़कीं शेख हसीना

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ बांग्लादेश की PM शेख हसीना ने दावा किया है कि बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ इलाकों को तोड़कर ईस्ट तिमोर जैसा देश बनाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि वो ऐसा कभी भी नहीं होने देंगी। हालांकि, अपने बयान में PM हसीना ने यह नहीं बताया कि इस प्लान के पीछे आखिर कौन से देश हैं।

बांग्लादेशी वेबसाइट द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक शेख हसीना ने ये भी दावा किया कि उन्हें 7 जनवरी को हुए चुनाव से पहले ये ऑफर दिया गया था कि यदि वह अपने देश की सीमा में एयरबेस बनाने की अनुमति देती हैं तो उन्हें बिना किसी परेशानी के चुनाव कराने दिया जाएगा। हालांकि, उन्होंने यहां भी ये नहीं बताया कि उन्हें ये ऑफर किस देश की तरफ से दिया गया था।

अवामी लीग की अध्यक्ष हसीना ने रविवार को गोनो भवन में 14 पार्टियों की बैठक में भाषण देते हुए यह टिप्पणी की। रिपोर्ट के अनुसार, देश में चुनाव के बाद अवामी लीग के अध्यक्ष के साथ 14 दलों की यह पहली बैठक थी।

PM हसीना बोलीं- देश-विदेश दोनों जगह रची जा रही साजिश
बांग्लादेशी PM ने ये जोर देकर कहा कि वह घरेलू और बाहरी दोनों ही मोर्चे पर कड़ी चुनौतियों का सामना कर रही हैं और उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। PM हसीना ने अपने संबोधन में कहा, “वे ईस्ट तिमोर की तरह बांग्लादेश और म्यांमार के कुछ हिस्सों को लेकर ईसाई देश बनाने की फिराक में हैं जिसका आधार बंगाल की खाड़ी में होगा।”

उन्होंने कहा कि सदियों से बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर के माध्यम से व्यापारिक गतिविधियां होती रही हैं, लेकिन अब कइयों की नजर इस इलाके पर है। उन्होंने कहा कि इस इलाके में कोई विवाद नहीं है न ही कहीं संघर्ष की स्थिति है। वह इस इलाके में कभी ऐसा होने भी नहीं देंगी।

ऑफर देने वाले देश के नाम का नहीं किया खुलासा
हालांकि, एयरबेस के ऑफर से जुड़े सवालों पर PM हसीना ने कहा कि एक गोरा विदेशी शख्स उनके पास ये प्रपोजल लेकर आया था। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि वे एक देश बनाना चाहते हैं, लेकिन उनकी सोच कहीं आगे की है। शेख हसीना ने कहा कि यही वजह है कि उनकी अवामी लीग सरकार हमेशा संकट में रहती है।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures Table of Contents Introduction Overview of Game...

Online Spielbank Paysafe Beste Versorger 2025 im Kollation

Ganz Transaktionen passieren über diesseitigen einmaligen 16-stelligen Sourcecode, wodurch Bauernfängerei ferner Identitätsdiebstahl verhindert sind. Paysafecard wird within einen meisten Casinos doch je Einzahlungen akzeptiert....

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.654

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...

Казино Официальный сайт Pin Up Casino играть онлайн – Вход Зеркало.4768

Пин Ап Казино Официальный сайт | Pin Up Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here