बांग्लादेश में सड़क पर क्यों उतरे छात्र? आरक्षण को लेकर पूरे देश में बवाल के पीछे क्या है वजह

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ बांग्लादेश में सरकारी नौकरियों में आरक्षण के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शन अब उग्र हो चला है। प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार शाम को बांग्लादेश के मुख्य सरकारी टीवी चैनल BTV के मुख्यालय में आग लगा दी।

AFP की रिपोर्ट के मुताबिक BTV ऑफिस में मौजूद कई लोग अब भी अंदर फंसे हुए हैं। एक कर्मचारी के मुताबिक शाम में सैकड़ों प्रदर्शनकारी BTV ऑफिस के कैंपस में घुस आए और 60 से ज्यादा गाड़ियों में आग लगा दी। प्रधानमंत्री शेख हसीना ने आज ही BTV को इंटरव्यू दिया था।

छात्रों और पुलिस के बीच गुरुवार को भी हिंसक झड़पें हुईं। AFP की रिपोर्ट के मुताबिक हिंसा में आज कम से कम 25 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा 1000 से अधिक लोग घायल हुए हैं। प्रदर्शन शुरू होने के बाद से कम से कम 32 लोगों की मौत हुई है।

बांग्लादेश 1971 में आजाद हुआ और इसी साल से वहां पर 56 फीसदी कोटा सिस्टम लागू हो गया था। इसमें स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों को नौकरी में 30%, पिछड़े जिलों के लिए 10%, महिलाओं के लिए 10%, अल्पसंख्यकों के लिए 5% और 1% विकलांगों को दिया गया। इस हिसाब से सरकारी नौकरियों में 56% आरक्षण है।
साल 2018 में 4 महीने तक छात्रों के प्रदर्शन के बाद हसीना सरकार ने कोटा सिस्टम खत्म कर दिया था, लेकिन बीते महीने 5 जून को सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फिर से आरक्षण लागू करने का आदेश दिया। कोर्ट ने कहा कि 2018 से पहले जैसे आरक्षण मिलता था, उसे फिर से उसी तरह लागू किया जाए।

शेख हसीना सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ अपील भी की मगर सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना फैसला बरकरार रखा। इससे छात्र नाराज हो गए। अब इसी के खिलाफ पूरे देश में प्रदर्शन हो रहा है।

PM हसीना का राष्ट्र के नाम संबोधन
इससे पहले बुधवार को बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राष्ट्र के नाम संबोधन दिया। उन्होंने घोषणा की है कि रिजर्वेशन के खिलाफ आंदोलन में हुई मौतों की जांच के लिए एक न्यायिक जांच समिति गठित की जाएगी। इस दौरान शेख हसीना ने प्रदर्शनकारी छात्रों से देश की न्यायिक प्रणाली में विश्वास बनाए रखने की अपील की। उन्होंने छात्रों को यकीन दिलाया कि उन्हें न्याय मिलेगा।

शेख हसीना ने आरक्षण विरोध प्रदर्शन में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने छात्रों से अपील किया कि वे उपद्रवियों को स्थिति का फायदा उठाने का मौका न दें। प्रधानमंत्री ने कहा कि जिन लोगों ने हत्याएं की हैं, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है, उन्हें कटघरे में लाया जाएगा, चाहे वे किसी भी पार्टी से जुड़े हों।

- Advertisement -

Latest news

Take Your Chance at Crowngreen Casino and Win Exciting Prizes with Lucky Day Premium Play

Take Your Chance at Crowngreen Casino and Win Exciting Prizes with Lucky Day Premium Play If you’re looking for an exhilarating gaming experience combined with...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Casino Mania: Scopri il Mondo Segreto delle Strategie nel Console Sorpresa senza Boss Multiplayer

Casino Mania: Scopri il Mondo Segreto delle Strategie nel Console Sorpresa senza Boss Multiplayer Nel vasto universo del gaming, Casino Mania si distingue per la...

Доверенные онлайн-казино: вход и слоты

Доверенные онлайн-казино: вход и слоты Безопасные интернет-казино обеспечивают пользователям надежную и интересную атмосферу для участия в многообразие автоматов. Оформление профиля на этих платформах в большинстве...

Лучшие игровые автоматы для азартных игр на реальные средства.

Лучшие игровые автоматы для азартных игр на реальные средства. Для ценителей гэмблинга интернет-казино предлагают ассортимент одноруких бандитов, которые предоставляют шанс не только проверить фортуну, но...

VAVADA Вавада казино официальный сайт регистрация вход.53

VAVADA | Вавада казино - официальный сайт, регистрация, вход ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here