बर्फबारी बनी मुसीबत;जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के बीच एवलांच का अलर्ट जारी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर में पिछले हफ्ते से लगातार बर्फबारी हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने कई जिलों में एवलांच (हिमस्खलन) का अलर्ट जारी किया है। डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, गांदरबल, बांदीपुर, बारामूला और कुपवाड़ा में एवलांच की आशंका है। राज्य के डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी ने सोमवार (5 फरवरी) को पर्यटकों को अगले 24 घंटों के दौरान इन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है।

बर्फबारी से जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में तापमान लगातार गिर रहा है। गुलमर्ग में 5 फरवरी को न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 4 फरवरी को यहां माइनस सात डिग्री तापमान था। पहलगाम में बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 11.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

दूसरी तरफ, UP के 72 जिलों में सोमवार को बारिश हुई। मंगलवार को भी कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। लखनऊ में बादल के साथ घना कोहरा छाया हुआ है। बारिश के बाद सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। IMD ने राज्य में आज 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

बिहार में भी पिछले दो दिनों से जारी बूंदाबांदी का असर खत्म होने लगा है। हालांकि, बारिश के बाद ठंडी हवाओं से कंपकंपी एक बार फिर बढ़ गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पटना सहित पूरे राज्य में अगले 3 से 4 दिनों तक सर्द हवाएं बहेंगी। इस दौरान न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है।

IMD ने बताया कि उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर पूरी तरह से खत्म हो गया है। इससे पंजाब-हरियाणा में भी मौसम बदल गया है। मंगलवार को दोनों राज्यों के अधिकतर जिलों में धूप खिली। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। दोनों राज्यों में अगले 5 दिन मौसम साफ रहेगा।

- Advertisement -

Latest news

1win зеркало официального сайта букмекера рабочее на сегодня.382

1win — зеркало официального сайта букмекера, рабочее на сегодня ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны.

Рассмотрение современных гэмблинг-платформ с удобным доступом через смартфоны. В последние годы свежие казино с комфортным подключением через мобильные устройства становятся все более востребованными среди гэмблеров....

Spil Uden Rofus Med Hurtige Udbetalinger

Spil Uden Om Rofus ᐈ Største Online Gambling Establishment Guide 2025ContentHvad Er Ou Godt Casino Uden Rofus? Liste Over Casinoer Uden Rofus I September...

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты

Анализ виртуального игорного заведения: официальный портал и слоты Игроки, ищущие доверенное виртуальное казино, зачастую обращают внимание на официальный сайт как на визитную карточку заведения. Необходимо,...

Stor Guide Med De 10+ Bedste Casinoer

"Bedste Udenlandske Casinoer: Spil På Online Gambling Establishment Uden Dansk LicensContentBacanaplay Casino: Tilføjet" "juni 2022Er Det Værd With Spille På Udenlandske Casinoer? Hvad Gør...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here