बारिश-भूस्खलन से 6 की मौत, सिक्किम में 2 हजार से ज्यादा लोग फंसे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के उत्तरी राज्यों में हीटवेव और तेज गर्मी का दौर लगातार जारी है। दूसरी ओर नॉर्थ-ईस्ट में भारी बारिश देखने को मिल रही है। पिछले तीन दिन से जारी बारिश के चलते सिक्किम में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जगह-जगह लैंडस्लाइड और बाढ़ में सैकड़ों घर और कई सड़कें बह गईं।

सबसे ज्यादा तबाही सिक्किम के मंगन जिले में हुई है। यहां गुरुवार (13 जून) को एक दिन में 220 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इससे पिछले साल बना संगकालांग ब्रिज ढह गया, जिससे गुरुडोंगमार झील और युनथांग घाटी जैसे पर्यटन स्थलों के लिए मशहूर मंगन जिले के जोंगु, चुंगथांग, लाचेन और लाचुंग जैसे शहर देश के बाकी हिस्सों से कट गए हैं।

राहत-बचाव में जुटे डिजास्टर मैनेजमेंट के अधिकारियों ने बताया कि लाचुंग और चुंगथांग में करीब 2 हजार पर्यटक फंसे हैं। इन्हें अब हेलिकॉप्टर से ही रेस्क्यू किया जा सकता है, लेकिन खराब मौसम में हेलिकॉप्टर का उड़ पाना मुमकिन नहीं है। फिलहाल, पर्यटक जहां फंसे हैं, उन्हें वहीं रहने को कहा गया है।

सिक्किम में तीस्ता नदी भी उफान पर है, जिससे सिंगताम शहर के निचले इलाकों में रहने वाले लोग प्रभावित हो सकते हैं। पिछले साल उत्तरी सिक्किम में एक हिमनद झील के फटने से अचानक बाढ़ आई थी। इसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।

IMD ने शुक्रवार (14 जून) को भी सिक्किम में बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने उत्तरी हिस्सों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार (14 जून) को उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में लू चलने का अनुमान है। मानसून में देरी के चलते आने वाले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Chicken Road Game Brd

ContentEntsprechend stehen deine Gewinnchancen?Chicken Road Demonstration aufführenFür und wider durch Chicken Road Gambling Game Gewinne sie sind deinem Spielkonto gutgeschrieben, & respons kannst die leser...

Explorando el Universo de Cashwin Casino Opiniones y Revelaciones

Explorando el Universo de Cashwin Casino: Opiniones y Revelaciones Tabla de Contenidos ...

Приз в каждом отскоке стратегия и удача в plinko casino современной азартной игре

Приз в каждом отскоке: стратегия и удача в plinko casino современной азартной игреИстория и эволюция PlinkoМеханика игры Plinko: как все работаетСтратегии игры в Plinko:...

Казино Дэдди: доступно Зеркало Официального Сайта

Дэдди Казино Daddy Casino ᐈ Официальный Сайт Игрового Клуба же Слотами Онлайн"ContentМобильная ВерсияПополнение Счета Daddy Казино И Вывод материальнопроизводственныхПриветственные Бонусы и Акции Daddy ⚡️Личный...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here