बारिश के बीच राहुल गांधी ने किया जनसभा को संबोधित: भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोले- हम प्यार फैलाने निकले हैं, हमें कोई नहीं रोक सकता

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कर्नाटक के मैसूर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने बारिश के बीच जनसभा को संबोधित किया। गांधी जयंती के मौके पर जब पूरे दिन की यात्रा के बाद राहुल लोगों को संबोधित करने के लिए मंच की तरफ बढ़े तो बारिश होने लगी। इस मौके पर राहुल ने बारिश रुकने का इंतजार नहीं किया। भीगते हुए उन्होंने भाषण जारी रखा।

राहुल ने कहा- चाहे कुछ हो जाए, भारत जोड़ो यात्रा को कोई नहीं रोक सकता। हमारी यात्रा का उद्देश्य BJP-RSS की फैलाई हुई नफरत और हिंसा को रोकना है। गर्मी, तूफान या सर्दी भी इस यात्रा को नहीं रोक पाएंगे। यह यात्रा नदी की तरह बिना रुके कन्याकुमारी से कश्मीर जाएगी। और इस नदी में आपको नफरत और हिंसा जैसी चीजें नहीं मिलेंगी। इसमें सिर्फ प्यार और भाईचारा मिलेगा जो भारत के इतिहास और DNA में है। भाजपा और संघ ने चाहे जितनी नफरत फैलाई हो, ये यात्रा उसे रोकेगी और लोगों को फिर से जोड़ने में मदद करेगी।

रविवार को दिन की रैली के दौरान राहुल ने महात्मा गांधी की 153वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राहुल कर्नाटक के बदनावलु में उस खादी ग्रामोद्योग केंद्र पहुंचे जहां 1927 में महात्मा ने दौरा किया था। यहां राहुल ने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों के लिए राष्ट्रपति की धरोहर को अपना बताना बहुत आसान है, लेकिन महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलना आसान नहीं है।

उन्होंने कहा कि जैसे महात्मा गांधी ने अंग्रेज सरकार से लड़ाई लड़ी थी, हमने भी इस सोच के खिलाफ जंग छेड़ी है जिसने महात्मा की हत्या की थी। इस सोच ने ही पिछले 8 साल में हमारे देश में असमानता, भेदभाव फैलाया है। बड़ी मुश्किलों से कमाई हमारी आजादी को धीरे-धीरे करके खत्म किया है। हिंसा और असत्य की इसी राजनीति के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा अहिंसा और स्वराज का संदेश फैलाएगी।

राहुल गांधी ने नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा अभियान में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल होंगी। वे 6 अक्टूबर को कर्नाटक के मंड्या में भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ेंगी। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी 7 अक्टूबर को इस यात्रा में शिरकत करेंगी। सोनिया गांधी पहली बार इस यात्रा में भाग लेंगी, क्योंकि जब यह यात्रा शुरू हुई थी उस दौरान वह मेडिकल जांच के लिए विदेश गई थीं।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Best On-line Casinos Australia 2025 Top Australian Gambling Establishment Sites

Australia's #1 Online Casino Guide 2025ContentReal Money Games At Online CasinosPayment Options At Top Australian Casinos OnlinePopular Payment Options Regarding Australian PlayersCompare Australia’s Best...

1xbet зеркало непраздничное возьмите сейчас праздник получите и распишитесь сайт 1хбет Освежено!

Геймеры повышают добывать скидки вне активность, кооптирование счета а еще исполнение определённых требований. VPN — это флейта, который помогает игрокам исходить блокировки а еще...

Sultan Games в Казахстане Удобный вход и безопасная игра.324

Казино Sultan Games в Казахстане - Удобный вход и безопасная игра ...

Bonusy I Gry W Fontan Gambling Establishment Sprawdź Teraz!

Fontan Casino: Ekscytująca Gra I Bonusy Dla Graczy Z PolskiContentFontan Casino – Sprawdzone Metody PłatnościSрróbuj Szсzęśсіа: Unіkаlnе Lоtеrіе Сzеkаjąсе Nа Grасzy Саsіnо FоntаnMetody Płatności...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here