बारिश ने तोड़ा 75 साल का रिकॉर्ड, भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कई खाड़ी देशों में पिछले 4 दिनों से हो रही बारिश के कारण हालात खराब हो गए हैं। UAE में बारिश ने 75 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ​​दुबई में बाढ़ जैसे हालात देखते हुए वहां मौजूद भारत के वाणिज्य दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान में बारिश की वजह आई बाढ़ में अब तक 135 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 70 लोग अफगानिस्तान में तो वहीं 65 ने पाकिस्तान में दम तोड़ दिया। ओमान में भी बाढ़ के चलते 20 लोगों की मौत हुई है।

इससे पहले बुधवार को दुबई में खराब मौसम के कारण भारत आने वाली 28 उड़ाने को रद्द कर दिया गया था। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांत में इमरजेंसी लगानी पड़ी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में दुबई में करीब 15.2 सेमी बारिश हुई है। वहीं मंगलवार को यहां 10 इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। BBC न्यूज के मुताबिक, बुधवार को दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 300 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गईं।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने लोगों को वहां न आने की सलाह दी है। दूसरी तरफ, ओमान में बारिश की वजह से 1400 लोगों को शेल्टर में भेजा गया है। स्कूल और सरकारी ऑफिस को बंद कर दिया गया है।

22 अप्रैल तक तेज बारिश का अलर्ट
पाकिस्तान डिजास्टर मैनेजमेंट अथोरिटी (PDMA) ने बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा के चित्राल, दार, स्वात, अबोटाबाद लोगों को घर से न निकलने की एडवाइजरी जारी की है। पाकिस्तान के मौसम विभाग ने 22 अप्रैल तक पूरे देश में भारी बारिश, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने भारी बारिश का कारण क्लाइमेंट चेंज बताया है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। आवाजाही के लिए सड़कों को सुधारा जा रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान के कई और प्रांतों के लिए बाढ़ की चेतावनी भी जारी की गई है।

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт Pinco Casino.759

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Daddy Casino

Daddy Casino официального Онлайн Сайт Регистрация, Вход, Игровые Автоматы Зеркало ДэддиContentКакой кивок Бонус Предлагает Дэдди Казино?Дедди Бонусы ото Казино Для бесчисленных ИгроковСлужба Технической помощью...

Vegas Plus casino en ligne France conditions de retrait.2766

Vegas Plus casino en ligne France - conditions de retrait ...

– Официальный сайт Pinco Casino.4441 (2)

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.15638

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here