वसुंधरा राजे होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में घोटाला, कोई पद न होते हुए भी तीन पूर्व पदाधिकारियों ने कॉलेज के अकाउंट से 2.68 लाख रुपए निकाले

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कोई पद पर न होते हुए भी तीन पूर्व पदाधिकारियों ने कॉलेज के अकाउंट से 2.68 लाख रुपए निकाल लिए हैं। इस राशि को निकालने के लिए न तो समिति को विश्वास में लिया गया है न ही अध्यक्ष के हस्ताक्षर कराए गए। साथ ही इन पैसों का क्या किया, कुछ पता नहीं है। घटना बीते वर्ष वसुंधरा राजे होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की है। कंपू थाना पुलिस ने शिकायत पर जांच के बाद ठगी का मामला दर्ज किया है।

कंपू थाना क्षेत्र स्थित वसुधरा राजे होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय चिरवाई नाका में डॉ. पप्पू पुत्र किशन लाल पिप्पल शिक्षक है। वह कॉलेज की प्रबंधन समिति में सदस्य भी हैं। कुछ दिन पहले उन्होंने कंपू थाने में शिकायत की थी। जिसमें आरोप था कि कॉलेज के पूर्व कर्मचारियों वीरेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. रणवीर सिंह और अखिलेश कुशवाह ने कॉलेज के अकाउंट में जमा 2 लाख 68 हजार रुपए निकालकर खुर्दबुर्द किए हैं। मामले का पता चलते ही पुलिस ने जांच की तो शिकायत की पुष्टि हुई। इसके बाद कंपू थाना पुलिस ने तीनों पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच में पता चला है कि वीरेन्द्र त्रिपाठी, डॉ. रणवीर सिंह और अखिलेश कुशवाह को काफी समय पहले ही समिति से हटा दिया गया था। उनके स्थान पर नई समिति गठित की गई थी। इसके बाद उन्होंने बीते वर्ष जून से अगस्त के बीच चेक के माध्यम से यह रकम अन्य खातों में ट्रांसफर की है, जबकि कॉलेज का पैसा शासकीय पैसा है। शासकीय पैसे को खर्च करने के लिए समिति के अन्य पदाधिकारियों के साथ ही प्राचार्य के हस्ताक्षर होते हैं। इन साइन को ही सभी की सहमति माना जाता है। इन्होंने वह साइन भी फर्जी किए। इस पर सीएसपी पड़ाव नागेन्द्र सिंह का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज किया है अब विस्तार से जांच कर रहे हैं।

- Advertisement -

Latest news

Анализ казино: основной портал и игровые автоматы

Анализ казино: основной портал и игровые автоматы Виртуальные азартные забавы превращаются в все более популярными, и гэмблинг-заведения демонстрируют разнообразие слотов, чтобы соответствовать запросам самых привередливых...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Discover the Best Real Money New Zealand Online Casinos

Discover the Best Real Money New Zealand Online Casinos The online gambling landscape is rapidly evolving, and New Zealand is no exception. With the rise...

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu

Objevte kouzlo moderního hraní v spinanga online kasinu Obsah Úvod do spinanga online kasina ...

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1612

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении

Проверка лицензионных игровых машин в игорном заведении Контроль лицензионных игровых машин в казино является ключевым аспектом обеспечения честной игры и безопасности пользователей. Разрешение гарантирует, что...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here