बेटियों को लखपति बनाने वाली स्‍कीम;यहां समझें निवेश का पूरा गणित

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सरकार ने 1 जनवरी से वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही के लिए सुकन्या समृद्धि योजना पर मिलने वाली ब्याज दर में 0.20% की बढ़ोतरी की है। इस योजना में निवेश करने पर अब सालाना 8% के बजाय 8.20% ब्याज दिया जाएगा।

अगर आप भी अपनी बेटी के भविष्य को वित्तीय सुरक्षा देना चाहते हैं तो उसके नाम पर सुकन्या समृद्धि अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस स्कीम के जरिए आप आसानी से अपनी बेटी के लिए लाखों रुपए का फंड तैयार कर सकते हैं। हम आज आपको इस स्कीम के बारे में बता रहे हैं।

लड़की के 10 साल का होने तक खोल सकते हैं अकाउंट
जन्म से 10 साल की उम्र तक ही बेटियों का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाया जा सकता है। एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों के लिए यह खाता खोला जा सकता है। जुड़वां या तीन बालिका बच्चों के जन्म के मामले में, दो से अधिक खाते खोले जा सकते है।

लड़की के 21 साल का होने या लड़की की शादी होने के बाद अकाउंट मैच्योर हो जाएगा और आपको पूरा पैसा ब्याज सहित मिल जाएगा। सुकन्या समृद्धि योजना खाते से 18 साल की उम्र के बाद बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए खर्च के मामले में 50% तक रकम निकाली जा सकती है। इसके अलावा बेटी के 18 साल का होने के बाद लड़की की शादी के समय भी आप पैसा निकाल सकते हैं।

5 साल बाद भी बंद कर सकते हैं खाता
खाता खोलने से 5 साल के बाद बंद किया जा सकता है। यह भी कई परिस्थितियों में किया जा सकता है, जैसे कोई खतरनाक बीमारी होने पर या अगर किसी दूसरे कारण से खाता बंद किया जा रहा हो तो इसकी इजाजत दी जा सकती है, लेकिन उस पर ब्याज सेविंग्स अकाउंट के हिसाब से मिलेगा।

- Advertisement -

Latest news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom 2025.871

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom (2025) ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.269

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Slottica co to i wyjątkowa oferta automatów do gry

Slottica co to i wyjątkowa oferta automatów do grySlottica to nowoczesne kasyno online, które zdobywa coraz większą popularność wśród miłośników hazardu. Co to jest...

Bookmakers hors ARJEL en France compatibilit mobile.2303

Bookmakers hors ARJEL en France - compatibilité mobile ▶️...

Pin Up Casino присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн.261 (2)

Pin Up Casino — присоединяйтесь к лучшим игрокам в Пин Ап Казино Онлайн ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here