भक्तों की भेंट से भरा महाकाल का खजाना:काशी में 5 लाख श्रद्धालु पहुंचे, अब तक 2 करोड़ के फूल बिके

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। देशभर में शिव-पार्वती के विवाह उत्सव शिवरात्रि की धूम है। काशी, महाकाल, हरिद्वार, ओंकारेश्वर, सोमनाथ समेत सभी ज्योतिर्लिंगों और छोटे- बड़े शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी। उत्तरप्रदेश के वाराणसी के विश्वनाथ मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए पूरी रात भक्त लाइन में लगे रहे। वाराणसी पुलिस का दावा है कि सुबह से अब तक 5 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। ऐसा ही हाल उज्जैन में महाकाल का है। यहां भी तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे।

उधर, गुजरात के धर्मपुर में 31 लाख रुद्राक्षों से 31.5 फीट ऊंचा शिवलिंग बनाया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की 2 किमी लंबी लाइन देखी गई। भीड़ को देखते हुए मंदिर के पट तड़के 3 बजे खोल दिए गए थे।

उज्जैन का महाकाल मंदिर: दूल्हे का श्रृंगार किया, गुलाबी रंग का सेहरा बांधा
श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतार की वजह से महाकाल मंदिर के पट शनिवार सुबह 2:30 बजे ही खुल गए थे। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती की गई। चार बजे से भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया गया।
जिन्हें पास मिले हुए थे, उन्होंने गर्भगृह के करीब गणेश मंडपम में बैठकर भस्मारती के दर्शन किए। जबकि, आम श्रद्धालुओं ने छत के रास्ते कार्तिक मंडपम से भस्मारती दर्शन किए। सुबह बाबा महाकाल का दूल्हे के रूप में श्रृंगार किया गया है। उन्हें गुलाबी रंग का सेहरा बांध गया।

मंदिर में दर्शन का सिलसिला 19 फरवरी की रात 11 बजे मंदिर के पट बंद होने तक यानी 44 घंटे तक चलता रहेगा। इस दौरान चार प्रहर भगवान महाकाल की पूजा अर्चना की जाएगी। पट खुलने से पहले ही रात से ही दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की कतार लग गई थी। जैसे-जैसे समय बितता गया दर्शनों के लिए भक्तों की कतार भी लगातार बढ़ती चली गई। 19 फरवरी को सुबह 11 बजे महाकाल का सेहरा उतारा जाएगा। उनके स्वर्ण आभूषण लॉकर में रखकर सील किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे से भस्म आरती होगी, जो साल में एक बार ही दिन में होती है।

- Advertisement -

Latest news

Mostbet Com’da Oynamak Mı Istiyorsunuz? Buradan Giriş Yapın

Mostbet Tr ️ Sah Site Giriş Ve KayıtContentKişisel Hesabınıza Para Yatırma YöntemleriMostbet’teki Oyuncular Için BonuslarQ: Mostbet Türkiye Üzerinden Hangi Tür Bahisler Yapılabilir? Mostbet Giriş,...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Så kan du spela med spelstopp och undvika spelberoende effektivt

Så kan du spela med spelstopp och undvika spelberoende effektivtAtt spela ansvarsfullt och samtidigt undvika spelberoende är en utmaning för många, men genom att...

официальный Сайт Регистрация а Вход В свободное Зеркало Казино 1хслотс

Официальный Сайт 1xslots 1хслотс Онлайн КазиноContentСпособы Пополнения же Вывод СредствПриветственный Бонус и 1xslotsВиды Игровых Автоматов В 1хслотс CasinoОнлайн-слотыИгровые Аппараты В Казино Онлайнспособы Пополнения И...

Casino I Avsaknad Av Svensk Licens: Säkra Casinon Utan Svensk Licens

10 Bästa Casinon Utan Svensk Licens Spela Utan SpelpausContentBehöver Guy Betala Vinstskatt På Casinon Utan Svensk Licens? Casino Utan Licens Mediterranean Zimpler❓ Har Casinon...

Fontan Casino Online Pl ᐈ Login Watts Fontanna Kasyno, Hundred Zł Bonus, Rejestracja 2025

Fontan Casino: Recenzja I Bonus 100 Zł Bez DepozytuContentЕkskluzywnа Zаbаwа: Jаkіе Gry Сzеkаją Nа Сіеbіе W Fоntаnа Саsіnо Jakie Opcje Płatności Znajdę W Fontan...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here