भारत आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मोदी ने रेड कार्पेट वेलकम दिया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के भारत दौरे का आज दूसरा दिन है। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में PM मोदी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्हें सेरिमोनियल वेलकम दिया गया। PM हसीना से राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री शेख हसीना ने PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इसके बाद जॉइंट स्टेटमेंट के दौरान PM मोदी ने कहा, “हम पिछले 1 साल में करीब 10 बार मिले हैं, लेकिन फिर भी PM शेख हसीना का यह दौरा अहम है, क्योंकि वे हमारे तीसरे कार्यकाल में पहली स्टेट गेस्ट के तौर पर आई हैं।”

PM मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच भारतीय करेंसी में व्यापार शुरू हो चुका है। पिछले साल दोनों देशों ने साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स को पूरा किया। बांग्लादेश विकास में भारत का सबसे बड़ा पार्टनर है और उनके साथ हमारे रिश्ते बेहद अहम हैं। मैं आज शाम के क्रिकेट वर्ल्ड कप मैच के लिए भी दोनों टीमों को बधाई देता हूं।

PM मोदी ने आगे कहा, “भारत-बांग्लादेश मैत्री सैटेलाइट हमारे संबंधों को नई ऊंचाई देगी। हमारा फोकस दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है। भारत और बांग्लादेश को 54 साझा नदियां जोड़ती हैं। बांग्लादेश में तीस्ता नदी के संरक्षण और प्रबंधन पर बातचीत के लिए जल्द एक टेक्निकल टीम बांग्लादेश जाएगी।”

शेख हसीना जुलाई में चीन के दौरे पर जाने वाली हैं, लेकिन इससे पहले वे स्टेट विजिट पर भारत आई हैं। पिछले 15 दिन में यह दूसरी बार है जब शेख हसीना भारत दौरे पर हैं। इससे पहले वह 9 जून को PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए नई दिल्ली आई थीं। बांग्लादेश भारत की ‘नेबर फर्स्ट’ नीति के तहत एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

- Advertisement -

Latest news

Spil p casino uden dansk licens fra Danmark.1022

Spil på casino uden dansk licens fra Danmark ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino

Exploration des Opportunités Offertes par Ma Chance Casino Table des Matières ...

Play Now!

Really Canadian casinos set it up from the a default 96.92%, providing you with an income from Ca$0.9692 for each and every Squid Gamebler...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.3217 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark.1737

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here