भारत जोड़ो यात्रा का तेलंगाना में 12वां दिन: राहुल गांधी ने खुद को मारे कोड़े, एक बच्चे को कराटे सिखाया

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । भारत जोड़ो यात्रा का तेलंगाना में 12वां दिन है। गुरुवार को यात्रा की शुरुआत रुद्रम से हुई। इसके बाद ऐसे कई मौके आए जहां राहुल गांधी का अलग अंदाज दिखाई दिया। पहले उन्होंने एक बच्चे काे कराटे की टेक्नीक सिखाई। फिर लोक नृत्य ढिमसा किया। इसके बाद सबसे अलग चीज रही बोनालू सेलिब्रेशन किया। इसमें उन्होंने खुद को कोड़े मारे।

तेलंगाना के बोनालू फेस्टिवल में कोड़े मारने की परंपरा है। यह कोड़े ‘पोथाराजू’ बना व्यक्ति अपने शरीर पर मारता है। पोथाराजू, बोनालू फेस्टिवल की देवी महाकाली का भाई है, जो देवी की रक्षा के लिए चाबुक चलाता है। पोथाराजू को देवी महाकाली के विभिन्न रूपों वाली सात बहनों का भाई माना जाता है। राहुल गांधी ने भी अपनी यात्रा के दौरान यही अवतार अपनाया।

रुद्रम में एक बच्चा कराटे ड्रेस में नजर आया। राहुल ने उसे बुलाया और उसकी पंचिंग प्रैक्टिस कराई। इस दौरान एक लड़की भी कराटे ड्रेस में नजर आई। राहुल गांधी जापानी मार्शल आर्ट फॉर्म अकीदो में ब्लैक बेल्ट हैं। 2013 में उन्हें ब्लैक बेल्ट से नवाजा गया था। वे मार्शल आर्ट सीखने के लिए जापान भी गए। वे नेशनल लेवल शूटिंग चैंपियन भी हैं। राहुल कई फाइटिंग आर्ट्स फॉर्म सीख रहे हैं।

तेलंगाना में भारत जोड़ो यात्रा 19 विधानसभा और 7 संसदीय क्षेत्रों में कुल 375 किमी का सफर कर रही है। कल यानी 4 नवंबर को एक दिन का ब्रेक रहेगा। 7 नवंबर को यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। तेलंगाना में आने से पहले यात्रा केरल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में वॉक पूरी कर चुकी है। तेलंगाना में 10 समितियां बनाई गई हैं।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino – Azrbaycanda onlayn kazino Pin-Up.10805 (2)

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ▶️...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Mellstroy онлайн казино приложение.1259

Mellstroy онлайн казино - приложение ▶️ ИГРАТЬ ...

онлайн – Gama Casino Online.1271

Гама казино онлайн - Gama Casino Online ▶️ ИГРАТЬ ...

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.9638

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here