भारत को गूगल का शानदार गिफ्ट;Google Pay पर अब गोल्ड लोन भी मिलेगा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I टेक कंपनी गूगल का ‘गूगल फॉर इंडिया’ इवेंट शुरू हो गया। ये इस इवेंट का 10वां साल है। इस इवेंट में जेमिनी AI के हिंदी और 8 अन्य भारतीय भाषाओं में मिलने की घोषणा की गई।

देशभर में Google Pay यूजर्स के लिए अब से गोल्ड लोन उपलब्ध होगा। इसके लिए गूगल ने मुथूट फाइनेंस के साथ पार्टनरशिप की है। लोन के लिए क्या प्रोसेस होगी अभी इसकी जानकारी कंपनी ने हीं दी है। गूगल पे ने अपनी लोन लिमिट को भी 5 लाख रुपए तक बढ़ा दिया है।

गूगल ने अपनी ऑनलाइन पेमेंट सर्विस गूगल पे में एक नए फीचर UPI सर्किल को रिलीज किया है। UPI सर्किल की मदद से कोई भी यूजर्स अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के लिए भी सिर्फ एक क्लिक में पेमेंट कर पाएंगे। हाल ही में सरकार ने UPI सर्किल डेलिगेटेड पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया था। इसके जरिए एक महीने में अधिकतम 15 हजार तक का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

गूगल इंडिया के एमडी का कहना है कि भारत की AI-फ्यूल्ड वाली छलांग में 2030 तक 33 लाख करोड़ रुपए का इकोनॉमिक वैल्यू अनलॉक करने की शक्ति है। इंडियन AI की यह इकोनॉमिकल वैल्यू भारत की एक पूरी पीढ़ी को गति प्रदान करने की शक्ति रखती है।

वाइट पेपर का टाइटल “AI अपॉर्च्यूनिटी एजेंडा फॉर इंडिया” है। इसका उद्देश्य “तीन की-प्रायोरिटीज पर फोकस करके सरकार के भारत AI मिशन को पूरा करने में मदद करना है। तीन प्रायोरिटीज है- ‘इनोवेशन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश, AI-रेडी वर्कफोर्स बिल्डिंग, इन्क्लूसिव एडॉपटेशन और एक्सेसिबिलिटी को बढ़ावा देना।’

- Advertisement -

Latest news

- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here