भारत से विस्फोटक लेकर इजरायल जा रहे जहाज को स्पेन ने रोका, बोला- क्यों भेजे हथियार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। स्पेन ने भारत से विस्फोटक लेकर इजराइल जा रहे एक जहाज को अपने पोर्ट पर रुकने की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। डेनमार्क का झंडा लगा ये जहाज चेन्नई से इजराइल के हाइफा पोर्ट जा रहा था।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक स्पेन के विदेश मंत्री जोश मैनुएल अल्बारेज ने इसकी पुष्टि की है। विदेश मंत्री अल्बारेज ने गुरुवार को ब्रूसेल्स में पत्रकारों से कहा कि उन्हें जानकारी मिली थी कि हथियारों की खेप ले जा रहा एक जहाज स्पेन के पोर्ट पर ठहरना चाहता है। जिसे ठहरने की अनुमति नहीं दी गई।

अल्बारेज ने कहा, ‘मिडिल ईस्ट को और हथियारों की जरूरत नहीं है। वहां शांति की जरूरत है।’ उन्होंने जहाज को लेकर ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

स्पेनिश अखबार ‘एल पेस’ के मुताबिक इस जहाज पर करीब 27 टन विस्फोटक मौजूद है। यह चेन्नई पोर्ट से इजराइल के हाइफा पोर्ट पर जा रहा है। हालांकि, जब भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।

स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुयेंते ने भी जहाज से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि ‘मैरिएन डेनिका’ नाम के एक जहाज ने 21 मई को स्पेन के दक्षिण पूर्व काताजीना पोर्ट पर रुकने की अनुमति मांगी थी।

इजराइल के लिए हथियार लेकर जा रहे जहाज पर विवाद
स्पेन में हथियारों से लदे जहाजों को ठिकाना देने पर विवाद चल रहा है। कल भी एक जहाज स्पेन के काताजीना पोर्ट पर रुका था। इसका नाम ‘बोरकम’ है। स्पेन में सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी की सहयोगी अति वामपंथी ‘समर पार्टी’ ने इस पर आपत्ति जताई थी।

समर पार्टी ने आरोप लगाया था कि शिप हथियार लेकर इजराइल जा रहा है। इनका इस्तेमाल गाजा में हमलों के लिए किया जाएगा। हालांकि, स्पेन के परिवहन मंत्री पुयेंते ने इससे इनकार करते हुए कहा था कि बोरकम शिप पर मिलिट्री मैटेरियल जरूर हैं लेकिन ये इजराइल नहीं, बल्कि चेक रिपब्लिक के हैं।

- Advertisement -

Latest news

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику

Каким образом именно фильмы кино меняют на наше психику В нашем мире кино и pokerdom зеркало прочно занимает значение одного из значимых ресурсов чувств и...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Pinco Online Kazino 2025 Yeni Trendlr v nnovasiyalar.747

Pinco Online Kazino 2025 – Yeni Trendlər və İnnovasiyalar ...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.269

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Desata tu suerte experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.

Desata tu suerte: experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.¿Qué es 1win y qué lo hace diferente?La Variedad de Juegos de Casino DisponiblesLos...

Spil p casino uden dansk licens fra Danmark.1022

Spil på casino uden dansk licens fra Danmark ▶️...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here