hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देशविदेश
Trending

भारतीय क्रू वाले तीसरे जहाज पर अमेरिका का अटैक:अब तक 3 मौतें, भारत ने अमेरिकी राजदूत को लगाई फटकार

ओमान के पास भारतीय नाविकों वाले जहाजों पर अमेरिकी हमलों को लेकर भारत ने कड़ा विरोध दर्ज किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ने भारतीय क्रू वाले तीसरे जहाज MT जलवीर पर भी हमला किया है। इस पर सवार सभी 20 भारतीय सुरक्षित हैं और उन्हें निकालने का काम जारी है।

इससे पहले MT सेटेबेलो और MT मैरीवेक्स पर भी हमले हो चुके हैं। इन घटनाओं में अब तक 3 भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि तीनों जहाजों पर अमेरिकी नौसेना ने हमला किया है।

भारत ने इस मामले पर अमेरिकी राजदूत को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया और कहा कि जहाजों पर हो रहे हमले तुरंत बंद होने चाहिए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी तीनों जहाज पर हमले की बात मानी है।

सरकार ने बताया कि खाड़ी क्षेत्र में इस समय 13 भारतीय झंडे वाले जहाज और 18 हजार से ज्यादा भारतीय नाविक मौजूद हैं। इनमें 562 नाविक भारतीय जहाजों पर तैनात हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 6 =

Back to top button