भारतीय किसान संघ के तीन दिवसीय 13 वें अखिल भारतीय अधिवेशन का हुआ भव्य शुभारंभ

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल/जीतेंद्र सेन/बैरसिया

भोपाल/बैरसिया::गौ गंगा व ब्राहमण धरती के प्रत्यक्ष देवता है रघुवंष की उत्पत्ति भी गौमाता के आर्षीवाद से हुई है। गौ आधारित जैविक खेती अपनाकर किसान व कृषि जहरमुक्त, समृद्वषाली व स्वस्थ भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभा सकते है। उक्त विचार भारतीय किसान के अखिल भारतीय अधिवेशन के शुभारंभ अवसर पर महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी ने व्यक्त किये। स्वामी पंचमानंद ने कहा कि किसान जैविक खाद और प्राकृतिक खेती को अपनाये व रासायनिक उर्वरक के स्थान पर गौमूत्र से निर्मित कीटनाषक का उपयोग करें। स्वागत उद्बोधन देते हुए राष्ट्रीय मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने भारतीय किसान संघ के प्रतिवेदन को रखते हुए किसान संघ की संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। श्री मिश्र ने कहा कि लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य किसान का हक है। भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय अध्यक्ष आई एन बसवेगौड़ा ने कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुये कहा कि कृषि व किसान को आत्मनिर्भर बनाने के लिये स्वाबलंबी व रोजगारयुक्त ग्राम की अवधारणा पर काम करना होगा। तभी खेती को लाभ का धंधा बनाया जा सकेगा।
देश व दुनिया के सबसे बड़े किसान संगठन में शुमार भारतीय किसान संघ के 13वें अखिल भारतीय अधिवेशन का शुभारंभ भारत माता व कृषि देवता भगवान बलराम पूजन के साथ दीप प्रज्वलित कर पुरानी गल्ला मण्डी स्थित महादेवी परिसर में हुआ। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 स्वामी पंचमानंद जी व भारतीय किसान संघ के केन्द्रीय पदाधिकारीयों की मौजूदगी में ध्वजारोहण, गौ माता व फ़सल पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंच पर अखिल भारतीय अध्यक्ष आई एन वसवेगौड़ा,उपाध्यक्ष भैयाराम मौर्य, उपाध्यक्ष श्रीमति विमला तिवारी, उपाध्यक्ष अम्बुभाई पटेल, राष्ट्रीय मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख व भारतीय किसान संघ के संपर्क अधिकारी रामलाल , किसान संघ के राष्ट्रीय संगठन मन्त्री दिनेश कुलकर्णी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी,प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना, मध्य भारत के प्रांत अध्यक्ष कैलाष सिंह ठाकुर, प्रांत महामंत्री पवन शर्मा, महाकौषल प्रांत अध्यक्ष गजराज सिंह, प्रांत महामंत्री प्रहलाद पटेल, मालवा के प्रांत अध्यक्ष रामप्रसाद सूर्या, प्रांत महामंत्री रमेष दांगी, प्रांत संगठन मंत्री मनीष शर्मा, भरत पटेल, अतुल माहेष्वरी सहित देश भर से आये किसान संघ के पदाधिकारियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
तीन दिवसीय अधिवेशन में देश भर के सभी प्रदेशों के किसान संघ के पदाधिकारी व 500 से अधिक जिलों के किसान प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इस अधिवेशन में भारतीय किसान संघ के द्वारा दस सत्रों में कृषि व किसान के विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। अधिवेशन के दूसरे दिन शोभायात्रा व किसान सभा का आयोजन होगा। जिसमें देश भर से आये हजारों किसान बन्धु सम्मिलित होंगे।
प्लास्टिक मुक्त रखा गया है परिसर।
अखिल भारतीय अधिवेशन स्थल को प्लास्टिक मुक्त रखा जा रहा है। किसान संघ के क्षेत्र संगठन मंत्री महेश चौधरी ने बताया कि अधिवेशन में भोजन व्यवस्था हो अन्य व्यवस्थायें सभी जगह हम प्लाटस्टिक मुक्त व्यवस्थायें कर रहे हैं। जिससे प्लास्टिक मुक्त अभियान को बल मिलेगा और प्रकृति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

भारतीय किसान संघ की शोभायात्रा और सभा 26 फरवरी को।।

भारतीय किसान संघ के द्वारा शोभायात्रा और किसानसभा 26 फरवरी को भोपाल में किसानों की शोभायात्रा आयोजित की जायेगी। इस रैली में देश के 500 जिलों के हजारों किसान शामिल होंगे। शोभायात्रा लाल परेड ग्राउंड के पास एम वी एम कॉलेज ग्राउंड से प्रारंभ होकर राजभवन मार्ग, रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल टॉकीज, टी टी नगर थाना, अपैक्स बैंक,पत्रकार भवन, मालवीय नगर से होते हुए एम वी एम कॉलेज ग्राउंड पर समाप्त होगी, यहाँ पर एक विशाल किसानसभा आयोजित की जावेगी।

- Advertisement -

Latest news

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Top ten Online Roulette Sites for real Money in 2025

According to the local casino site you choose, this really is between 0% and you will 50%. To discover more on the newest roulette...

1win регистрация в букмекерской конторе 1вин.1056 (2)

1win — регистрация в букмекерской конторе 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Začnite igrati Crossy Street Online Video Game

Najnižje izplačila so običajno med 20 in 31 kanadskimi dolarji, medtem ko se tedenske omejitve pogosto gibljejo med 4000 in 100.000 kanadskimi dolarji. Najvišje...

1xBet Букмекерская авиакомпания Ставки получите и распишитесь сокер с надежным букмекером

Ведущие потенциал должностного сайта 1xbet включают в себя широкую направление спорт мероприятий, высокие коэффициенты вдобавок армада вариантов в видах ставок. В добавление, на веб...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here