भारतीय शेयर बाजार की ऐतिहासिक छलांग, पहली बार मार्केट वैल्यू 5 ट्रिलियन डॉलर के पार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। भारतीय शेयर मार्केट ने आज यानी 21 मई को पहली बार 5 ट्रिलियन डॉलर (करीब 416 लाख करोड़) का आकड़ा छू लिया है। मार्केट ने यह उपलब्धि ऐसे समय में हासिल की है जब लोकसभा चुनाव के चलते फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) भारत के मार्केट से अपना पैसा निकाल रहे हैं।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में लिस्टेड सभी कंपनियों का संयुक्त मार्केट कैप दिन के कारोबार के दौरान 416 लाख करोड़ तक बढ़ गया। 29 नवंबर 2023 को 4 ट्रिलियन डॉलर से 21 मई को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने में दलाल स्ट्रीट को 6 महीने से भी कम समय लगा। हांगकांग, जापान, चीन और अमेरिका के बाद भारत दुनियाभर में पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार है।

शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार देखने को मिला। सेंसेक्स 52 अंक फिसलकर 73,953 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 27 अंक की बढ़त रही। ये 22,529 के स्तर पर बंद हुआ।

हाल ही में NDTV को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद शेयर बाजार में तेजी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि “चुनावी हफ्ते” के दौरान, या जिस हफ्ते लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होते हैं, बाजार का प्रदर्शन दिखाएगा कि कौन सत्ता में वापस आ रहा है।

PM मोदी ने आगे कहा कि 10 साल पहले जब हमारी सरकार आई, तो बाजार 25,000 (सेंसेक्स) पर था और अब 75,000 पर है। PSU बैंकों को देखें, उनके शेयरों की वैल्यू बढ़ रही है। कई सरकारी कंपनियों के शेयर पिछले दो साल में 10 गुना से ज्यादा बढ़ गए हैं। PM मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

अमित शाह को भी बाजार में तेजी की उम्मीद
इससे पहले एक इंटरव्यू में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि मैं शेयर बाजार की चाल का अनुमान नहीं लगा सकता, लेकिन आम तौर पर जब भी केंद्र में एक स्थिर सरकार बनती है, तो बाजार में तेजी देखी जाती है। मुझे लगता है कि BJP 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी, एक स्थिर मोदी सरकार आएगी और इस तरह बाजार में तेजी आएगी।

- Advertisement -

Latest news

Pin Up Casino Online Giriş Türkiye.6991

Pin Up Casino Online Giriş Türkiye ile Şansınızı Deneyin ve Büyük Kazançlar Elde Edin ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

تجارب حقيقية مع برومو كود 1xbet 2025 للمراهنين الجدد

تجارب حقيقية مع برومو كود 1xbet 2025 للمراهنين الجددإذا كنت مبتدئًا في عالم المراهنات الرياضية وتفكر في الاستفادة من برومو كود 1xbet 2025، فببساطة...

Sammenligning Af Casino Uden Rofus

Free Moves Top 10 Casinoer Med Gratis Free Spins 2025ContentKan Person Vinde Rigtige Penge Med Free Rotates? Spørgsmål Og Svar Om Casinoer Uden RofusBetalingsformer"...

Review du jeu Sugar Rush par Pragmatic Play : un délice sucré pour les joueurs français

 Le secteur des jeux de casino en ligne continue de surprendre avec des titres innovants et captivants. Sugar Rush de Pragmatic Play s'impose comme...

Mellstroy онлайн казино игровые автоматы.1633

Mellstroy онлайн казино - игровые автоматы ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here