hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश

बहन या 13 साल की बेटी, नॉर्थ कोरिया में कौन बनेगा तानाशाह? किम जोंग उन के परिवार में क्लेश

परमाणु हथियारों की धौंस दिखाने वाले उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन के परिवार में आने वाले समय में ‘गृह क्लेश’ देखने को मिल सकता है। दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) की ताजा रिपोर्ट ने दुनिया भर में हलचल पैदा कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार, किम की बेटी किम जू ए अपने पिता की उत्तराधिकारी बनने के बेहद करीब है, जो भविष्य में उन्हें उनकी शक्तिशाली आंटी किम यो जोंग के खिलाफ खड़ा कर सकता है।

13 वर्षीय किम जू ए: तानाशाह की आधिकारिक वारिस?

दक्षिण कोरियाई जासूसी एजेंसी के मुताबिक, किम जोंग उन की बेटी जू ए, जिसकी उम्र महज 13 वर्ष है, को आधिकारिक तौर पर देश की अगली नेता घोषित करने की तैयारी चल रही है।

• अहम मोड़: इस महीने के अंत में उत्तर कोरिया की एक बड़ी पॉलिटिकल कॉन्फ्रेंस होने वाली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि किम इस मंच से अपनी बेटी की भूमिका को लेकर बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

• सार्वजनिक उपस्थिति: जू ए पहली बार नवंबर 2022 में मिसाइल टेस्ट के दौरान दुनिया के सामने आई थी। तब से वह सैन्य परेडों और अंतरराष्ट्रीय यात्राओं (जैसे पिछले साल बीजिंग यात्रा) में अपने पिता के साथ साये की तरह नजर आ रही हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + seven =

Back to top button