भोपाल: ‘कोरोना को हराने हम शासन के हर निर्णय के साथ’ कोरोना संक्रमण के बीच व्यापारियों ने दिया बयान

- Advertisement -
- Advertisement -

वर्तमान में कई बाजार पहले की तरह सप्ताह में एक दिन बंद रहते हैं। व्यापारियों का कहना है कि एक दिन के साप्ताहिक अवकाश के अलावा यदि शासन-प्रशासन स्तर पर कोई निर्णय लिया जाता है तो हम साथ है।

Source: Instagram

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): मुख्यमंत्री ने अपील की थी कि बाजारों में दुकानों के खुलने के समय को सीमित करते हुए सप्ताह में एक अथवा दो दिन स्वैच्छिक रूप से आधे अथवा पूरे दिन के लिए बाजार को बंद रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि संक्रमण न फैले। भोपाल में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन-प्रशासन सख्त निर्णय ले रहा है।

शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील के बाद भोपाल के कई व्यापारी महासंघ शासन-प्रशासन स्तर पर लिए जाने वाले निर्णय के साथ आए हैं।

संक्रमण को देखते हुए हम पहले से ही अपनी थोक किराना दुकानें शाम 7 बजे बंद कर रहे हैं। कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए व्यापारी वर्ग सरकार और जिला प्रशासन के साथ है। इस संबंध में जिला प्रशासन बैठक बुलाता है और व्यापारियों की सहमति से निर्णय लेता है तो हम उस पर अमल करेंगे।

शासन-प्रशासन स्तर पर जो भी निर्णय होगा, उस पर अमल करेंगे। चूंकि, कोरोना काल में व्यापार प्रभावित हुआ है। इसलिए आगामी त्योहारों के समय सरकार भी व्यापारियों का ध्यान रखें। न्यू मार्केट व्यापारी महासंघ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सबसे पहले बाजार जल्दी बंद कर पूरे प्रदेश में एक उदाहरण पेश किया था। स्वैच्छा से सोमवार को बाजार बंद कर ही रहे हैं।

वर्तमान में रात 8 बजे किराना, दूध डेयरी, कपड़ा समेत सभी प्रकार की दुकानें बंद करवाई जा रही है, लेकिन शराब दुकान, होटल और खाने-पीने के ठेले खुल रहे हैं, जबकि मेडिकल को छोड़ सभी दुकानें बंद होना चाहिए। साथ ही पूर्व की तरह रविवार को एक दिन का लॉकडाउन भी लगाया जा सकता है। कोरोना की चैन तोड़ने के लिए शासन-प्रशासन को कड़े प्रयास करने होंगे।

कपड़ा, बर्तन, सराफा से लेकर हर क्षेत्र में मंदी छाई है। फिर भी जल्द संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों से चर्चा कर साप्ताहिक अवकाश के अलावा किस दिन दुकानें बंद करना है, उस पर विचार किया जाएगा। कोरोना काल में व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।

- Advertisement -

Latest news

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Мелбет доступ 2025: Как не терять связь с лучшей БК мира

Мелбет доступ 2025: новые тренды и фишки настоящих профи Автор: Денис Богданов — опытный спортивный обозреватель и iGaming-эксперт с 10-летним стажем, главный редактор. Проверяющий: Алена...

Sugar Rush Big Win – Så Vinner Du Stort i Pragmatic Plays Populära Slots

 Sugar Rush är ett färgstarkt och spännande spel från Pragmatic Play som snabbt blivit en favorit bland svenska spelare. Med sitt söta godistema och...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures Table of Contents Introduction Overview of Game...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here