भोपाल: एक दर्जन से ज्यादा दुकान हुईं राख, न्यू मार्केट में लगी आग! करोड़ों का हुआ नुकसान..

- Advertisement -
- Advertisement -

रात में हुए भयंकर हादसे में न्यू मार्किट की दुकानें जलकर पूरी तरह से राख हो गई। संतोष की बात यह है कि रात्रि काल होने के कारण किसी तरह की जनहानि नहीं हुई लेकिन फेस्टिवल सीजन के लिए स्टॉक किया गया करोड़ों का सामान आग में जलकर राख हो गया।

Source: Instagram

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): मिली जानकारी के अनुसार दशहरे की रात किसी शरारती तत्व ने भोपाल के सबसे व्यस्ततम न्यू मार्केट में आग लगा दी। देखते ही देखते आग भड़क गई, एक के बाद एक लगातार 12 से ज्यादा दुकाने आग की चपेट में आ गई।

पुलिस और फायर टीम इसे शार्ट सर्किट के कारण एक हादसा मान रही है। जबकि न्यू मार्केट में 17 दिन में दूसरी बार आग लगी है। बताया गया है कि आग सोमवार रात करीब ढाई बजे लगी। फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए तैनात की गई थी। इसके बावजूद मंगलवार सुबह 6:00 बजे आग पर काबू पाया जा सका।

पुल बोगदा, माता मंदिर, भेल समेत अन्य जगहों से 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फायर टीम ने करीब 4 घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। टीटी नगर पुलिस के अनुसार नाइट गश्त की टीम को रात करीब ढाई बजे न्यू मार्केट की तरफ से भारी मात्रा में धुंआ निकलता दिखा। बाजार के अंदर जाने पर दुकानें जलती दिखीं। इसके बाद मौके पर फायर टीम को बुलाया गया। आग को बढ़ता देख नगर निगम के साथ ही भेल की फायर टीम को भी मौके पर बुलाना पड़ा।

पुलिस के अनुसार यह सभी दुकानें सब्जी मंडी की तरफ की हैं। यहां पर कपड़ों, जूतों और ब्यूटी सामान की शॉप हैं। इस कारण आग अंदर ही अंदर भड़कती रही। शटर बंद होने के कारण फायर टीम को आग बुझाने में काफी मेहनत करना पड़ा।

माता मंदिर स्थित फायर कंट्रोल रूम से दो, पुल बोगदा से एक और फतेहगढ़ से एक फायर ब्रिगेड के साथ एक टैंकर मौके पर भेजी गई थीं। उस दौरान भी आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी। इससे पहले करीब 17 दिन पूर्व न्यू मार्केट में देर रात ही विमल साड़ी एम्पोरियम के पास काउंटर मार्केट में स्थित टेलरिंग शॉप में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई थी।

- Advertisement -

Latest news

Mellstroy онлайн казино игровые автоматы.1633

Mellstroy онлайн казино - игровые автоматы ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Bedste Casino Uden Rofus Og Dansk Licens 2025

Casino Uden Rofus Anmeldelse: Hvad Du Skal Vide Om Dansk On Line Casino Uden RofusContentUdvalg Af Spil På DanskUdenlandske LicenserPrive Casino – E Nye...

1win официальный сайт букмекера Обзор и зеркало для входа.1131 (2)

1win официальный сайт букмекера — Обзор и зеркало для входа ...

You Internet casino Reviews 2025

Talking about extremely popular as the also individuals who play desk video game can be open added bonus dollars that have ports and use...

Жизненное рабочее зеркало 1xbet на сегодня официальный журнал букмекерской фирмы

Оно представляет собой полную список нестандартного веб-сайта, коия позволяет пользователям исходить блокировку а также приобрести введение к собственным аккаунтам и ставкам. 1xBet вход на...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here