भोपाल: दो फ्लाइट नागपुर डाइवर्ट की गयीं, भारी बारिश से एयरपोर्ट के रनवे पर भरा पानी

- Advertisement -
- Advertisement -

एयरपोर्ट अथॉरिटी के कर्मचारी रनवे से पानी हटाने की कोशिश कर रहे हैं। इंडिगो की मुंबई व बेंगलुरु फ्लाइट को नागपुर डाइवर्ट किया गया, वहीं भोपाल से जाने वाले यात्रियों को इंतजार करने के लिए कहा गया है।

Source: Facebook

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): एयरपोर्ट के रनवे के सेंट्रल लाइन तक पानी भरने के कारण विमान लैंड नहीं हो पा रहे हैं। राजा भोज एयरपोर्ट पर लैंड नहीं हो पा रहे विमान। 24 घंटे से शहर में हो रही है तेज बारिश के कारण राजा भोज एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भर गया है।

जानकारी के अनुसार भोपाल में 24 घंटे से अधिक समय से हो रही बारिश से लोगों के घरों के अंदर पानी भर गया है। पुराने शहर के कई हिस्सों में पानी घरों में घुटनों तक भर गया है। लोगों की रसोई घर से लेकर उनके कमरों में पानी ही पानी नजर आ रहा है। शहर में लगातार हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। थाने से लेकर घरों और मंदिरों में पानी घुस गया है। कोलांस नदी के उफान पर आने से बड़े तालाब का जल स्तर एक फीट के करीब बढ़ गया है। भदभदा बांध के गेट खोलने की तैयारी की जा रही हैं। रेलवे के अंडरब्रिज पर पानी भरने से आवागमन बंद हो गया।

ऐसा ही हाल नए शहर के साकेतनगर, शक्ति अलकापुरी, बावड़िया कला में नजर आ रहा है। इधर, शाहपुरा तालाब का भी जलस्तर बढ़ने से पानी सड़कों पर आ गया है। रास्ते पूरी तरह से बंद हो गए है। बारिश के कारण शहर के छोला मंदिर थाने में पानी घुस गया। इससे पुलिस कर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाने के छत से पानी टपकने के कारण पुलिस कर्मियों को सामान सुरक्षित स्थान पर रखना पड़ा।

ऐसा ही हाल मंदिरों में दिखाई दे रहा है। पुराने शहर के निशातपुरा, शाहजहांनाबाद और कोहेफिजा में सड़कों पर पानी भर गया है। जबकि निशातपुरा में स्थित साद नगर में लोग रातभर सो नहीं पाए हैं। उनके घरों में घुटनों तक पानी भरा है।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Online Casino 2025 De Bedste Spil Uden Rofus

Casino Uden Rofus Para 10 Bedste Spil Uden Om RofusContentCuracao E GamingFantastiske Live Gambling Establishment OplevelserEr Udenlandske Casinoer Troværdige Og Sikre At" "spille På?...

Is Plinko Real Money? BGaming Slot Plinko UK Review

 Plinko by BGaming has rapidly gained popularity among online casino players in the UK, blending nostalgic arcade excitement with modern gambling thrills. This review...

Glory online casino live dealer games.1294

Glory online casino live dealer games ▶️ PLAY ...

Spil Uden Rofus Med Hurtige Udbetalinger

Spil Uden Om Rofus ᐈ Største Online Gambling Establishment Guide 2025ContentHvad Er Ou Godt Casino Uden Rofus? Liste Over Casinoer Uden Rofus I September...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here