भोपाल: मुख्यामंत्री चौहान ने कहा की अब धोखेबाज कंपनियों और माफियाओं को बक्शा नहीं जाएगा…

- Advertisement -
- Advertisement -

मुख्यामंत्री चौहान ने कहा कि मप्र की जनता के साथ धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनियों को ज़़ड से उखाड़ा जाएगा और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी, जिससे धोखाधड़ी करने वालों के मन में खौफ पैदा हो और प्रदेश की जनता धोखाधड़ी से बच सके।

Source: Twitter

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में किसी भी प्रकार के माफिया और जनता के साथ धोखाधड़ी करने वाली चिटफंड कंपनियों के विरद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सीहोर जिले में लगभग 130 निवेशकों के करीब सा़़ढे तीन करोड़ रुपये की राशि उक्त कंपनी में फंसे होने से कलेक्टर सीहोर द्वारा साई प्रसाद प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के विरद्ध संपत्ति कुर्की का आदेश जारी किया गया है। इसी के तहत प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी करने वालों के विरद्ध चलाए जा रहे अभियान में साई प्रसाद प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की प्रदेशभर में 90 अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।

इसके तहत बाला साहब भापकर निवासी चिंचवाड़ पुणे, धर्मेद्र खाती निवासी सुनेड और समर सिंह मीणा निवासी गुलरपुरा नसरल्लागंज की अचल संपत्ति कुर्क किए जाने की कार्यवाही के लिए लिखा गया है। सीहोर के पुलिस थाना गोपालपुर और थाना कोतवाली में दर्ज अपराध के तहत निवेशकों के धन वापसी एवं सुरक्षा की कोई व्यवस्था न होने से कंपनी के तीन संचालकों पर ये कार्रवाई की गई।

बाला साहब भापकर की जो संपत्तियां कुर्क की गई हैं, उसमें बालाघाट, ग्वालियर, बीना (सागर), सीहोर, हरदा और विदिशा जिले में एक-एक, आगर–मालवा जिले में 45, खरगोन जिले में 28, उज्जैन जिले में पांच, भोपाल जिले में चार और इंदौर जिले में दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई है। कलेक्टर ने साई प्रसाद प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर बाला साहब भापकर की मध्य प्रदेश के 11 जिलों में स्थित 90 संपत्तियों को राजसात कर कुर्क किए जाने का आदेश पारित किया है।

इसके साथ ही अमर सिंह मीणा की ग्राम गुलरपुरा में भूमि सर्वे नंबर 2/2/1/3.16/1/2 रकबा 2.366 हेक्टेयर भूमि, ग्राम गुलरपुरा में 30 गुणा 30 वर्गफीट में अधपक्का मकान और ग्राम नसरल्लागंज में एक पक्का मकान कुर्क किया गया है। एक अन्य आदेश में धर्मेद्र खाती की ग्राम सुनेड में भूमि सर्वे नंबर 106/2/1/1क, 108, 109 रकबा 1.274 हेक्टेयर, एक अल्टो कार और एक स्कूटर कुर्क करने के आदेश पारित किए हैं।

- Advertisement -

Latest news

онлайн доступ ко входу без ограничений.170

Волна казино онлайн - доступ ко входу без ограничений ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– онлайн казино и покер рум.1391

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...

Casino Uden Rofus 2025 Billigste Spil Uden Omkring Rofus

Casino Uden Rofus ᐈ Top 20 Spilsider Uden Dansk Licens 2025ContentPsykologisk Perspektiv: Forstå Dit SpilOm Paypal På Online Casino I Actually DanmarkEr Det Lovligt...

Mellstroy онлайн казино приложение.1259

Mellstroy онлайн казино - приложение ▶️ ИГРАТЬ ...

Sammenligning Af Casino Uden Rofus

Free Moves Top 10 Casinoer Med Gratis Free Spins 2025ContentKan Person Vinde Rigtige Penge Med Free Rotates? Spørgsmål Og Svar Om Casinoer Uden RofusBetalingsformer"...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here