अब ऐसे ही एक मामले में एक एनआरआई की नाबालिग बेटी से सोशल मीडिया फ्रेंड ने घर पहुंचकर ज्यादती कर दी। लड़की से उसके परिवार और घर पर रहने वालों की जानकारी जुटाकर वह उसके घर पहुंच गया।

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधी): भोपाल में सोशल मीडिया पर नाबालिग लड़के-लड़कियों की दोस्ती के बाद दुष्कर्म के मामले बढ़ते जा रहे हैं।
इतना ही नहीं उसने शनिवार देर रात शाहजहांनाबाद थाने पहुंचकर उसने लड़के के खिलाफ एफआईआर करवाई। एक बार दुष्कर्म करने के बाद वह लड़की पर दोबारा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। मानसिक तनाव से उभरते हुए लड़की ने इसके बारे में मां को बता दिया।
मार्च में उसकी पहचान एक वीडियो ऐप के माध्यम से लालघाटी में रहने वाले किसी आदित्य ठाकुर से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर उनकी बातचीत होने लगी। शाहजहांनाबाद पुलिस थाने की एसआई कल्पना ने बताया कि 15 साल की छात्रा कक्षा दसवीं में पढ़ती है। उसके पिता विदेश में एक कंपनी में मैनेजर के पद पर है, जबकि मां का खुद का बिजनेस है।
इसके बाद उसने कहा कि अगर उसने किसी को बताया, तो वह उसे बदनाम कर देगा। इसके बाद छात्रा गुमसुम रहने लगी और किसी से कोई बात नहीं करती थी। लड़की ने बताया कि आदित्य उसके घर का पता लेकर 21 जुलाई को उसके पास आ गया। उस दौरान मां काम से बाहर गई हुई थीं, जबकि उसके दोनों छोटे भाई बाहर खेल रहे थे। आदित्य ने जबरन दबाव बनाते हुए उससे दुष्कर्म किया।
पीड़िता ने बताया कि शनिवार को एक बार फिर वह घर आना चाह रहा था। मना करने पर धमकाने लगा। इसी से परेशान होकर उसने मां को सब बता दिया। थाने पहुंचकर उन्होंने आदित्य के खिलाफ शिकायत की। यूवक दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डालने लगा। उसने एक-दो बार घर आने का भी प्रयास किया लेकिन छात्रा ने किसी न किसी तरह उसे आने से रोक दिया।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह आदित्य का सिर्फ नाम जानती है। उसे नहीं पता वह कौन है? और कहां रहता है? आदित्य ने सिर्फ इतना बताया कि वह लालघाटी में रहता है। इससे ज्यादा वह उसके बारे में कुछ नहीं जानती। उसने भी अपने बारे में कुछ और नहीं बताया है। अब पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसकी तलाश कर रही है।
घर पर कभी रह पाती है। ऐसे में उसने प्लान बना कर लड़की के घर पर अकेले रहने के बारे में पता कर लिया और उसके पास पहुंच गया। आदित्य ने फोन पर दोस्ती होने के बाद पहले छात्रा से करीबी बढ़ाई और उसका विश्वास जीता। इसके बाद उसने घर के एक-एक सदस्य की जानकारी ली। इसी दौरान उसे पता चल गया कि उसके पिता बाहर रहते हैं, जबकि मां बिजनेस करती हैं।