आपको बता दें की आतिशबाजी से निकले वाले धुएं ने शहर में वायु प्रदूषण की स्थिति और खराब कर दी तथा रविवार सुबह 8 बजे तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 222 तक पहुंच गया। अभी आपको कुछ समय इस प्रदूषित हवा में ही सांस लेनी होगी। पर्यावरणविदों का कहना है कि पटाखों को जलाने से निकले धुएं का असर आगामी चौबीस से 48 घंटे तक रहेगा।

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): दीपावली वाले दिन शाम तक प्रदेश की राजधानी भोपपाल हवा काफी हद तक साफ थी। एयर क्वालिटी इंडेक्स 178 के आसपास था। इसके बाद दीपावली के उल्लास में शहरवासियों द्वारा आतिशबाजी जलाने का जो सिलसिला शुरू हुआ, उसकी वजह से हवा की सेहत बिगड़ गई। आतिशबाजी का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस वजह से वातावरण में धुआं फैलने लगा, जो कि मानव स्वास्थ्य, वन्यजीव, प्रकृति के लिए खतरनाक होता है।
बता दें कि शहर में शनिवार सुबह तक वायु प्रदूषण का स्तर कम था। मौसम द्वारा करवट लेने की वजह से भी वायु प्रदूषण स्तर कम हुआ था। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शुक्रवार शाम से लेकर रात तक कुछ क्षेत्रों में बंदाबांदी हुई थी। इस वजह से नमी का असर काफी बढ़ गया था।
नमी का स्तर अधिक हो जाता है या बंदाबांदी की स्थिति बनती है, तब हानिकारक धूल व गैसों के कण पृथ्वी की सतह से उपर नहीं उठ पाते। इस तरह वातावरण में प्रदूषण का स्तर बहुत कम हो जाता है। ठंड में मामूली नमी भी प्रदूषण के लिए जिम्मेदार होती है। इसके कारण हानिकारक कण नमी पाकर भारी हो जाते हैं और पृथ्वी की सतह से पांच से छह फीट की उठाईं पर ही रहते हैं जो मानवीय परिवेश के लिए सबसे अधिक खतरनाक होते हैं।
शनिवार सुबह से लेकर रविवार सुबह तक भोपाल शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स
शनिवार
समय – इंडेक्स
तड़के 4 बजे – 158
सुबह 6 बजे – 158
सुबह 8 बजे -154
दोपहर 12 बजे -158
दोपहर 2 बजे -157
शाम 4 बजे -152
शाम 6 बजे -148
रात 8 बजे -141
रात 10 बजे -140
रात 12 बजे -159
रविवार
समय – इंडेक्स
रात 2 बजे – 189
तड़के 4 बजे – 211
सुबह 6 बजे – 220
सुबह 8 बजे – 222