जब तापमान और नमी दाेनाें ज्यादा हाें ताे उमस पड़ती है। बुधवार काे दिन का तापमान 33.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। सुबह के वक्त नमी 92 फीसदी रही।

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): शहर में पिछले 15 दिनाें से माैसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना हुआ है और आगे का एक महीना भी ऐसा ही बीतेगा। इसकी वजह यह है कि दिन का तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री ज्यादा यानी अधिकतम 32-33 डिग्री के आसपास बने रहने का अनुमान है।
बारिश के कारण नमी भी रहेगी। सुबह से ही चटकती धूप। दाेपहर तक चुभन का और बढ़ना। उमस से पसीना-पसीना हाेते लाेग। शाम काे बारिश या फुहारें।
20 सितंबर काे बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस दाैरान गरज- चमक वाले बादलाें या किसी अन्य सिस्टम की वजह से कभी हल्की ताे कभी तेज बारिश के आसार भी बने रहेंगे। वरिष्ठ माैसम वैज्ञानिक एके शुक्ला बताते हैं कि सितंबर में मानसून विदा नहीं हाेगा।
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में लगातार सिस्टम बन रहे हैं। इस कारण दाेनाें तरफ से नमी आ रही है।