भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस से बिगाड़ी तबीयत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित वाटर फिल्टर प्लांट में सोमवार को क्लोरीन गैस से एक कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई। कर्मचारी वॉल्व खोल रहा था। तभी चपेट में आ गया और उसे टीबी हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। कर्मचारी वेंटिलेटर पर है। 6 दिन पहले क्लोरीन गैस से 70 से अधिक परिवार प्रभावित हुए थे। हालांकि, दोबारा गैस रिसाव के मामले में जिम्मेदारों ने चुप्पी साध ली है। बताया जा रहा है कि समय रहते मामला संभाल लिया गया, लेकिन प्लांट में काम करने वाले कर्मचारी और आसपास के रहवासी दहशत में आ गए। निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी का कहना है कि कर्मचारी द्वारा कार्य करने के दौरान क्लोरीन गैस की पाइप लाइन को जोड़ने के समय कर्मचारी संपर्क में आया। उसका इलाज हो हरा है और वह अब सामान्य है।

ताजा मामला सोमवार सुबह सामने आया है। एक कर्मचारी अशरफ अली (58) काम कर रहे थे। इसी दौरान वे बेहोश हो गए। इसके बाद उसे टीबी हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि कर्मचारी को हमीदिया हॉस्पिटल में रेफर किया जाएगा।

मामला सामने आने के बाद ईदगाह फिल्टर प्लांट के मेन गेट पर ताला जड़ दिया गया और मीडिया की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। गेट पर कर्मचारी मुस्तैद है, जो किसी को भी अंदर नहीं जाने दे रहे।

इधर, मामले में जानकारी लेने के लिए नगर निगम के अफसरों ने पहले चुप्पी साध ली। कोई भी इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार करता रहा। इंचार्ज असिस्टेंट इंजीनियर (AE) देवेश गहरवाल मोबाइल रिसीव नहीं कर रहे थे, जबकि एक वरिष्ठ अफसर का कहना था कि क्लोरीन गैस के रिसाव जैसा मामला नहीं है। हालांकि, कर्मचारी की तबीयत कैसे बिगड़ी, यह वे नहीं बता पाए। दोपहर साढ़े 3 बजे के बाद कमिश्नर कोलसानी का बयान आया। उन्होंने कहा कि गैस का रिसाव नहीं हुआ। प्लांट और आसपास का क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। कर्मचारी द्वारा कार्य करने के दौरान क्लोरीन गैस की पाइप लाइन को जोड़ने के समय गैस सुंघ ली गई थी।

- Advertisement -

Latest news

Официальный сайт Pinco Casino играть онлайн – Вход Зеркало.1905 (2)

Пинко Казино Официальный сайт | Pinco Casino играть онлайн - Вход, Зеркало ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.584

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Best On The Web Casinos Australia: Best Aussie Real Cash Sites 2025″

10 Best Genuine Money Online Casinos In Australia September 2025ContentChoose Your Own Game And Start Off PlayingTop 10 Australian On The Internet CasinosHow We...

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников

Виртуальное игорное заведение, нацеленное на новичков участников Онлайн-казино 7к казино, нацеленное на начинающих геймеров, предоставляет легкий для понимания интерфейс пользователя и несложные условия, чтобы упростить...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here