भोपाल में 2 साल बाद बिना बंदिशों के मनेगा दशहरा: सबसे बड़ा रावण दहन छोला दशहरा ग्राउंड पर होगा, इवेंट में CM शिवराज भी होंगे शामिल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । राजधानी भोपाल में 2 साल के बाद बिना किसी बंदिशों के दशहरा मनेगा। सबसे बड़ा रावण दहन छोला दशहरा ग्राउंड पर होगा। इसमें CM शिवराज सिंह चौहान भी शामिल होंगे। पिछले साल के मुकाबले रावण के पुतले की हाइट 20 फीट ज्यादा रहेगी। रावण के साथ कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी बनाए जा रहे हैं।

छोला दशहरा मैदान पर श्री हिंदू उत्सव समिति यह आयोजन कर रही है। अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने बताया, कोरोना संक्रमण के चलते दशहरा आयोजन पर दो साल से कई बंदिशें थीं। इस बार कोई रोक-टोक नहीं है। इसलिए दशहरा उत्सव भव्य स्तर पर मनाएंगे। रावण का 61 फीट ऊंचा पुतला बनाया जा रहा है। पिछले साल 41 फीट हाइट थी। आतिशबाजी भी जोरदार होगी। रावण दहन से पहले 25 ट्रॉलों पर झांकी, भजन मंडली, जागरण मंडलियां रहेंगी।

झांकियों में दिखेगी छंटा
चल समारोह में मां काली, राधा-कृष्ण, भगवान शिव की झांकियां भी शामिल रहेंगी। इन्हें कलाकार बना रहे हैं। बैंड-ढोल के साथ भक्त झूमते हुए चलेंगे।

20 से ज्यादा स्थानों पर बड़े स्तर पर तैयारियां
शहर के कोलार, कलियासोत ग्राउंड, अशोका गार्डन, टीटी नगर, बिट्‌टन मार्केट, गोविंदपुरा, सलैया, अवधपुरी, संतनगर, शाहपुरा, बाग मुगालिया, एमवीएम मैदान, नयापुरा, नेहरु नगर, कोहेफिजा समेत 20 से ज्यादा जगहों पर बड़े स्तर पर रावण दहन होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।

भोपाल में 300 कारीगर बना रहे 7 हजार से ज्यादा पुतले
राजधानी भोपाल में नवरात्रि के बीच दशहरे की तैयारी भी चल रही है। कई स्थानों पर बड़े स्तर पर रावण के पुतलों का दहन होगा। वहीं, गली-मोहल्लों और कॉलोनियों में भी रावण दहन होगा। इसके लिए करीब 300 कारीगर 7 हजारं से ज्यादा पुतले बना रहे हैं। पुतलों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। हालांकि, अबकी बार पुतलों के निर्माण में महंगाई का साया है।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало вход на 1хБет 2025.5665

1xbet официальный сайт и рабочее зеркало – вход на 1хБет (2025) ...

1win зеркало сайта букмекерской конторы 1вин.584

1win — зеркало сайта букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures

The Enchanted Realm of Skycrown Casino Online Adventures Table of Contents Introduction Overview of Game...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here