राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | गोविंदपुरा क्षेत्र में एक बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ दुष्कर्म कर रिश्तों को तार-तार कर दिया। महिला दो दिन तक बदनामी के डर से शिकायत नहीं की थी, लेकिन बाद में गोविंदपुरा थाने में FIR दर्ज करा दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।पुलिस के मुताबिक 24 वर्षीय महिला अपने 7 वर्षीय व 4 वर्षीय बेटे के साथ रहती है। पति की तीन साल पहले मौत हो चुकी है। पति की पहली पत्नी के दो बेटे उससे अलग रहते हैं। पति के जीवित होने के दौरान सभी एक साथ रहते थे, लेकिन पति की मौत के बाद वे अलग रहने लगे। घर खर्च चलाने के लिए महिला घरों में साफ-सफाई का काम करती है।आरोपी सौतेले बेटे का पीड़ित के घर आना-जाना था। महिला का 25 वर्षीय सौतेला बेटा शुक्रवार रात करीब 11 बजे घर पहुंचा। उसने जरूरी काम होने का बहाना बनाते हुए दरवाजा खुलवाया। जब देखा कि बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे हैं, तभी उसने महिला के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए चिल्लाने की कोशिश की, तो युवक ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। दूसरे दिन महिला ने नजदीकी लोगों को आपबीती सुनाई।लोगों ने पारिवारिक मामला बताकर चुप रहने की सलाह दी, लेकिन महिला ने बात नहीं मानी। उसने शनिवार शाम थाने में शिकायत कर दी