भोपाल कोरोना: एक दिन में कोरोना 262 नय संक्रमित मिले

- Advertisement -
- Advertisement -

विगत सोमवार को कैटरिंग मैनेजर व एक कर्मचारी के पॉजिटिव आने के बाद बुधवार को राजभवन की सुरक्षा में लगे तीन जवान पॉजिटिव आए हैं। ये जवान ग्वालियर की 13 वीं बटालियन के बताए जा रहे है, जिन्हें यहां बैरक में ठहराया है।

Source: Instagram

भोपाल(राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): मध्य प्रदेश राजधानी भोपाल में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को एक नया रिकॉर्ड बना। एक ही दिन में सर्वाधिक 262 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। एक तरफ सीरो सर्वे चल रहा है वहीं भोपाल में रोजाना कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा होते जा रहा है। डेढ़ माह बाद बीते सोमवार से राजभवन में फिर कोरोना संक्रमित मरीज मिलने लगे हैं।

इसके बाद धीरे-धीरे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़ गई थी। इतना ही नहीं कंटेनमेंट एरिया बनाने के बावजूद राजभवन ने स्वयं ही कंटेनमेंट मुक्त कर लिया था। इस पर काफी विवाद की स्थिति बनी थी। बता दें कि डेढ़ महीने पहले भी यहां बैरक में ठहरे 14 वीं बटालियन के करीब दो दर्जन से अधिक जवान संक्रमित हुए थे। इसके बाद इन्हें हटाकर राजभवन में 13 वीं बटालियन के जवानों को सुरक्षा में तैनात किया था। अब इनमें भी संक्रमण फैलना शुरू हो गया है। राजभवन में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज मोटर गैराज में काम करने वाला एक कर्मचारी था।

इसे मिलाकर शहर में संक्रमितों की संख्या 12503 हो गई है। वहीं 10154 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। 314 मरीजों की अब तक कोरोना से मौत हुई है। राजधानी में 2035 संक्रमित मरीजों का उपचार चल रहा है। एम्स में एक पीजी डॉक्टर व कोलार में एक दर्जन लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं मिंडोरा विलेज में भी चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की चांदबड़ शाखा में एक कर्मचारी पॉजिटिव आया है। वहीं कोलार की तीन कॉलोनियों में एक दर्जन से अधिक लोग पॉजिटिव आए हैं।

- Advertisement -

Latest news

Chicken Road – Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins.1847 (2)

Chicken Road - Online Casino Slot Featuring Chickens Crossing Roads for Big Wins ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland.2066

Krypto-Casino-Bewertungen in Deutschland ▶️ SPIELEN ...

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark.1737

Rangliste over online casinoer uden licens i Danmark ▶️...

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben

Die verführerische Welt von Cashwin Casino erleben Inhaltsverzeichnis Einleitung ...

Wazamba Casino: Ein detaillierter Erfahrungsbericht für Spieler aus Deutschland

 Wazamba hat sich in der deutschen Online-Casino-Landschaft als spannender Anbieter mit vielseitigen Angeboten etabliert. Dieser umfassende Erfahrungsbericht beleuchtet, warum Wazamba sowohl für Anfänger als...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here