भोपाल: प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की फीस भरेगी कांग्रेस उपचुनाव से पहले कमल नाथ का ऐलान…

- Advertisement -
- Advertisement -

इसके अलावा ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में सैनिक स्कूल की तर्ज पर नए स्कूल खोलने, चंबल महोत्सव, नए उद्योगों के लिए सम्मेलन करने की बात कही है। किसानों की कर्जमाफी, कोरोना सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अनुसूचित जाति के आस्था स्थानों के लिए नई योजना बनाकर संरक्षण देने, रानी लक्ष्मी बाई की वीरता और शौर्य को प्रदेश में चिरस्थायी बनाने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं में कार्यक्रम किए जाएंगे।

Source: Instagram

भोपाल (राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि): मध्य प्रदेश की सरकार का भविष्य तय करने वाले 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने शनिवार को वचन पत्र जारी कर दिया। इसमें युवा, किसान, महिला, कर्मचारी, व्यापारी, अनुसूचित-जनजाति वर्ग से लेकर भावनात्मक मुद्दों को स्थान दिया गया है। इसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में युवाओं की फीस सरकार द्वारा भरे जाने और निजी सुरक्षा गार्ड को बंदूक के लाइसेंस देने की प्रक्रिया को सरल बनाने का वचन दिया है।

जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नवंबर 2018 में घर बिठाया था। उन्होंने कहा कि मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जनता अपना फैसला क्यों बदलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह, सुरेश पचौरी, सज्जन सिंह वर्मा, जीतू पटवारी, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद, वीके बाथम सहित अन्य नेताओं ने पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में 52 बिंदुओं के वचन पत्र का विमोचन किया। इस दौरान कमल नाथ ने कहा कि उपचुनाव मध्य प्रदेश के भविष्य का चुनाव हैं। हमने कर्जमाफी सहित अन्य वचन पूरे किए हैं।

वचन पत्र के जरिए हम मध्य प्रदेश के भविष्य का अगले तीन साल का नक्शा बना रहे हैं। इन्होंने (शिवराज सिंह चौहान) तो मध्य प्रदेश का भविष्य चौपट किया है। पिछले सात माह में सौदेबाजी, नारियल फोड़ने, झूठी घोषषणा और शिलान्यास करने के अलावा कुछ नहीं किया है। यही वजह है कि जनता का ध्यान मोड़ने में लगे हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की सीधी सरल जनता अब बहुत समझदार है। शिवराज जी की चुंगल में नहीं आने वाली है। यह केवल मुंह नहीं मोड़ेगी बल्कि इस चुनाव में वह इन्हें तमाचा मारेगी।

इसके अलावा प्रदेश के अन्य किसी नेता की फोटो वचन पत्र में नहीं है। वचन पत्र में अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ के अलावा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की फोटो भी मुख्य पृष्ठ पर ली गई है, जबकि अंतिम पृष्ठ पर प्रदेश के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक के साथ राहुल गांधी और कमल नाथ की फोटो है।

- Advertisement -

Latest news

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

카지노사이트 ⭐️ 온라인카지노, 바카라사이트 카지노사이트킴_67

2025년 10월 보증 플랫폼 추천 순위 TOP 25 비교 베팅의민족 “바카라 안전사이트” 페이지로 이동하여, 철저하게 검증된 안전한 바카라 사이트들을 한눈에 확인해 보세요. 이 페이지에서는 온라인에서...

официальный журнал а также оформление в игорный дом

Аутсайд Сергей с Усть-Каменогорска играет получите и распишитесь дебаркадеру 3 месяца. Вспрыскивает стабильную занятие слотов вдобавок добросовестные выплаты, же полагает недостаточным противоположность настольных игр....

1win регистрация в букмекерской конторе 1вин.1056 (2)

1win — регистрация в букмекерской конторе 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

онлайн 2025 года большой выбор слотов и бонусов.1343

Лучшие казино онлайн 2025 года - большой выбор слотов и бонусов ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here