बिहार के भागलपुर में LPG सिलेंडर से लदे ट्रक में जबरदस्त ब्लास्ट: एक-एक कर फटे 100 सिलेंडर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । बिहार के भागलपुर में LPG सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लगने से जबरदस्त ब्लास्ट हुए हैं। सिलेंडर में एक-एक कर धमाके शुरू हुए। ट्रक पर सौ से ज्यादा सिलेंडर लदे थे। इनमें ब्लास्ट होने से धमाके की गूंज करीब एक घंटे तक इलाके में सुनाई दी। इस दौरान आग की ऊंची लपटें भी उठती दिखीं। हादसे में ट्रक ड्राइवर मंटू यादव की मौके पर ही मौत हो गई। ब्लास्ट में उसके चिथड़े उड़ गए।

हादसा जिले के नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र में देर रात नारायणपुर एनएच 31 पर हुआ। ट्रक भागलपुर की तरफ से खगड़िया की ओर जा रहा था। तभी रसोई गैस सिलेंडर लदे ट्रक में आग लग गई। लपटों की वजह से सिलेंडरों में भी आग लग गई और एक के बाद एक ब्लास्ट होने लगा। हादसा और भयावह हो सकता था, क्योंकि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर पेट्रोल पंप है। एक सिलेंडर पेट्रोल पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन वहां कोई नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है।

हादसे की सूचना पर स्थानीय थाना और पसराहा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। नवगछिया अनुमंडल से अग्निशमन की गाड़ियां भी पहुंची। ब्लास्ट खत्म होने के बाद आग पर काबू पाया गया। करीब 1 घंटे तक धमाके होते रहे। धमाके की आवाज से स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए।

100 सिलेंडर के धमाके से पूरा इलाका हिल गया। लोग डर से अपने घर में दुबके हुए थे। ये हादसा और बड़ा हो सकता था। घटनास्थल से 200 मीटर के करीब पेट्रोल पंप भी है। एक सिलेंडर पंप की छत पर भी जाकर गिरा, लेकिन राहत की बात रही कि पंप पर किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। पेट्रोल पंप और वहां काम कर रहे सभी कर्मी सुरक्षित हैं।

बलहा के फ़तुली यादव ने बताया कि वह लंबे समय से एनएच किनारे बासा बनाकर मवेशी पालते हैं। जब धमाका होने लगा तो वो झोपड़ी में दुबक गए, लेकिन जब उनकी झोपड़ी में आग लग गई तो वह वहां से भागे और अपनी जान बचाई। उन्हें रात में दिखाई कम देता है। झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया।

घटना की सूचना मिलने पर आसपास के कई लोग भी मौके पर पहुंच गए। फतुली यादव ने बताया कि आग लगने के बाद लोग चिल्ला रहे थे। आग लगे ट्रक से भागते हुए उसने एक आदमी को देखा।

धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में जो भी घर था उसकी खिड़कियां तक हिल रही थी। लोग डर से घर से बाहर तक नहीं निकल रहे थे। एनएचएआई की एंबुलेंस गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई। आग खत्म होने के बाद क्रेन से क्षतिग्रस्त वाहन के मलवे को एनएच 31 से हटाया गया। प्रशासन यातायात बहाल करने में लगा हुआ है।

- Advertisement -

Latest news

n Yax Azrbaycan Kazinolar 2025 Mobil Uyun Oyun Saytlar.84

Ən Yaxşı Azərbaycan Kazinoları 2025 – Mobil Uyğun Oyun Saytları ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide New Zealand has become a hotspot for online gambling, with numerous casinos offering players the chance...

Обзор портала игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор портала игорного заведения и одноруких бандитов Для тех, какие ищут надежное интернет-казино, рекомендуется обратить внимание на платформы с лицензией, такими как Curacao либо Malta...

Spil Uden Om Rofus ᐈ Største Internet Casino Guide 2025

Casino Uden Rofus Lær Mere Om EmnetContentHvordan Indbetaler Og Udbetaler Jeg Penge På Casinoer Uden Omkring Rofus? Fordele Ved On Line Casino Uden RofusBetalingsmetoder...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here