hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

बिहार में 15 अप्रैल तक नई सरकार के गठन की संभावना; बनेगा भाजपा का मुख्यमंत्री, JDU से बनेंगे दो डिप्टी CM

बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विधान परिषद से इस्तीफे के बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर NDA में मंथन शुरू हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, खरमास समाप्त होने के बाद 15 अप्रैल तक नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार आगामी 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। तब तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभाते रहेंगे।

NDA में बैठकों का दौर, BJP नेता के नाम पर चर्चा

बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर NDA के भीतर बैठकों का सिलसिला जल्द तेज होने वाला है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद के लिए संभावित चेहरा बताया था।

इसी तरह का संकेत लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से भी दिया गया है। वहीं, एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने भी भाजपा नेताओं की ओर इशारा करते हुए कहा था कि अब आगे की जिम्मेदारी वही संभालेंगे।

फैसला NDA की आगामी बैठकों में लिया जाएगा

हालांकि, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने स्पष्ट किया है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से होगा या जदयू से, इस पर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। यह फैसला NDA की आगामी बैठकों में लिया जाएगा, जो दिल्ली और पटना में आयोजित होंगी।

खरमास के बाद सरकार गठन की तैयारी

NDA नेताओं के अनुसार, 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होने के बाद ही नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। 10 अप्रैल को राज्यसभा की शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार 11 अप्रैल तक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उनके इस्तीफे के कुछ दिनों के भीतर नई सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना है।

जदयू से दो डिप्टी CM बनने की चर्चाराजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि यदि मुख्यमंत्री भाजपा से बनता है, तो जदयू कोटे से दो उपमुख्यमंत्री बनाए जा सकते हैं। इस पद के लिए विजय चौधरी और निशांत कुमार के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =

Back to top button