बिहार सहित 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम पर ताजा अपडेट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के अधिकतर राज्यों से मानसून विदा ले चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर बनने की संभावना है, जिससे पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

IMD ने 16 राज्यों में बारिश का अनुमान जताया है। पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

बिहार के 20 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। राज्य के 17 जिलों में 14.62 लाख आबादी पहले से बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। ऐसे में बारिश से लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है।

UP के गोरखपुर में राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से 29 गांवों में बाढ़ की आ गई है। महराजगंज में 20 से अधिक गांव बाढ़ में डूब गए हैं। करीब 50 हजार लोग प्रभावित हैं। स्कूल-कॉलेज और सड़कें जलमग्न हैं। वाराणसी में 3 अक्टूबर को तेज हवाओं के साथ दो घंटे में 6.3 मिमी बारिश हुई। एक जर्जर दो मंजिला मकान ढह गया।

दूसरी तरफ, राजस्थान, गुजरात में बारिश नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश में दशहरा तक बारिश का अलर्ट नहीं है। राज्य के ग्वालियर में 3 अक्टूबर को तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 36.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

केंद्र की बाढ़ प्रभावित 14 राज्यों को 5858.60 करोड़ रुपए की मदद केंद्र सरकार ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित 14 राज्यों को 5858.60 करोड़ रुपए की मदद जारी की। सबसे ज्यादा 1492 करोड़ रुपए महाराष्ट्र के लिए और सबसे कम 19.20 करोड़ रुपए नगालैंड को दिए गए हैं। पश्चिम बंगाल को 468 करोड़ रुपए, केरल को 145.60 करोड़ और बिहार के लिए 655.60 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं।

बिहार-पश्चिम बंगाल जाएगी IMCT टीम केंद्र सरकार की जारी मदद भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से हुए नुकसान के लिए है। बिहार और पश्चिम बंगाल में बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन के लिए IMCT जल्द इन राज्यों में भेजी जाएंगी। टीम की रिपोर्ट मिलने के बाद आपदा प्रभावित राज्यों को NDRF से अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।

- Advertisement -

Latest news

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

विजयादशमी पर RSS मुख्यालय पर मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में संघ मुख्यालय में शनिवार को विजयादशमी के...

महाराष्ट्र-झारखंड में चुनाव, 49 सीटों पर उपचुनाव; तारीखों से पहले देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I चुनाव आयोग आज महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव...

पुलिस ने शराब के धंधे में संलिप्त वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर पुलिस ने शराब तस्करी के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय चालान...

अमेरिका ने हूती विद्रोहियों पर B-2 न्यूक्लियर स्टेल्थ बॉम्बर से किया हमला, हथियार डिपो तबाह

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिकी एयर फोर्स ने बुधवार रात यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। अलजजीरा ने...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here