hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

बंगाल जीत पर मोदी बोले-बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी;घुसपैठियों के खिलाफ एक्शन लेंगे

पीएम मोदी ने सोमवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पर कहा- बंगाल की पहली कैबिनेट मीटिंग में ही आयुष्मान भारत को मंजूरी मिलेगी। घुसपैठ करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा महिलाओं को सुरक्षा का महौल मिलेगा, युवाओं को रोजगार मिलेगा, पलायन रुकेगा।

पीएम ने 47 मिनट के भाषण में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में सरकार बनने पर कहा- गंगोत्री से गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। सालों की साधना जब सिद्धि में बदलती है तो जो खुशी होती है वो खुशी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।

गंगोत्री से गंगासागर तक भाजपा पिछले साल 14 नवंबर को मैंने यहीं से कहा था गंगा जी बिहार से आगे होते हुए गंगासागर तक जाती हैं। आज बंगाल की जीत के साथ गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और अब पश्चिम बंगाल। आज मां गंगा के पास बसे राज्यों में भाजपा-एनडीए सरकार है। 2013 में जब भाजपा ने मुझे प्रधानमंत्री के उम्मीदवार के रूप में काम दिया और काशी में जब फॉर्म भरने गया तो मेरे दिल से निकला कि न मुझे किसी ने भेजा है, ना मैं यहां आया हूं। मुझे तो मां गंगा बुलाया है

2. बंगाल को बदला नहीं, बदलाव चाहिए बंगाल के भाग्य में आज से एक नया अध्याय जुड़ गया। आज बंगाल भय मुक्त हुआ है। पहली बार डर नहीं, लोकतंत्र जीता है। आज जब भाजपा जीती है तो बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए। भय नहीं, भविष्य की बात होनी चाहिए। मेरी सभी दलों के कार्यकर्ताओं से अपील है कि आइए हिंसा के इस अंतहीन चक्र को हमेशा के लिए खत्म करें। किसने किसे वोट दिया, किसे नहीं दिया, उससे ऊपर उठकर काम करें।

3. मां कामाख्या का हम सब पर आशीर्वाद आज मैं महसूस करता हूं कि मां गंगा का आशीर्वाद हम सब पर है। मां ब्रह्मपुत्र, मां कामख्या का भी हम सब पर आशीर्वाद रहा है। असम की जनता ने तीसरी बार एनडीए पर भरोसा किया है। यह असम के इतिहास की बहुत बड़ी घटना है। असम के टी गार्डन वाले क्षेत्रों में भी भाजपा को समर्थन मिला है। असम अब अपने विकास की रफ्तार और बढ़ाएगा।

4. पुडुचेरी के युवाओं के लिए काम जारी रहेगा साल 2021 में हमने पुडुचेरी की जनता के सामने बेस्ट पुडुचेरी का विजन रखा। उन्होंने उस पर विश्वास जताया। पिछले 5 साल में इस विजन को पूरी निष्ठा के साथ गति देने का काम किया गया। मैं पुडुचेरी के युवाओं को, फिशरमैन साथियों को भी विश्वास दिलाता हूं कि एनडीए आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करती रहेगी।

5. अंग, बंग और कलिंग समृद्ध भारत की पहचान जब भारत समृद्ध था तो उसके तीन मजबूत स्तंभ थे अंग यानी आज का बिहार, बंग यानी आज का बंगाल और कलिंग यानी आज का ओडिशा। कलिंग उस समय हिंद महासागर के समुद्री व्यापार का सम्राट था। वहीं अंग सूत रेशम के साथ नालंदा और विक्रमशिला जैसे एजुकेशन सेंटर का हब था और बंग वो सांस्कृतिक धरती थी जहां से भारत की आत्म की आवाज उठती थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + 15 =

Back to top button