बॉलीवुड में शिवरात्रि पर्व पर आधारित भी कई फिल्में बनाई गई हैं, जिसमें भगवान के प्रति आस्था और विश्वास को काफी सच्चाई के साथ दिखाया जाता है

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | बॉलीवुड की फिल्मों में रोमांस और एक्शन कूट-कूट कर परोसा जाता है। फिल्म चाहे आज के समय की हो या फिर 90 के दशक की। तमाम फिल्मों में हीरो के एक्शन सीन देखने को मिलते हैं। साथ ही हीरोइन और हीरो का रोमांस भी जरूर दिखाया जाता है। लेकिन इनके बीच बॉलीवुड में धर्म पर आधारित भी कई फिल्में बनाई गई हैं, जिसमें भगवान के प्रति आस्था और विश्वास को काफी सच्चाई के साथ दिखाया जाता है। आज महाशिवरात्रि है। तमाम लोग शिव की भक्ति में ली हैं। इस मौके पर हम आपको उन बॉलीवुड की फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें भगवान शिव का जिक्र किया गया है।
अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ किसी भी शिव भक्त ने जरूर देखी होगी। इस फिल्म में अजय देवगन ने एक शेरदिल पर्वतारोही का किरदार निभाया था। फिल्म में अजय देवगन के किरदार का नाम भी शिवाय था। ये फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस लिस्ट में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में अभिनेता प्रभास का एक सीन है, जिसमें वह शिवलिंग को अपने कंधे पर उठाकर झरने के नीचे स्थापित कर देते हैं। इस सीन ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसके अलावा, इस फिल्म का गाना ‘कौन है वो कौन है’ आज भी दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को भी इसी लिस्ट में शामिल किया जा सकता है। हालांकि, ये फिल्म अब तक रिलीज नहीं हुई है लेकिन इस फिल्म में रणबीर कपूर के किरदार का नाम शिव होगा, जिसके पास कुछ खास शक्तियां होंगी। इन शक्तियों को भगवान शिव के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।

- Advertisement -

Latest news

Обзор портала игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор портала игорного заведения и одноруких бандитов Для тех, какие ищут надежное интернет-казино, рекомендуется обратить внимание на платформы с лицензией, такими как Curacao либо Malta...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The House Of Online Position Games

Echtgeld Online Casinos Österreich Juni 2025Content📱 Nutzerfreundlichkeit & Mobile Casino-erfahrungHäufig Gestellte Wundern Zu Casinos Durch EchtgeldWelche Sind Die" "Tollsten Online Casinos In Deutschland Für...

Casino non AAMS in Italia recensioni dei giocatori.1205

Casino non AAMS in Italia - recensioni dei giocatori ...

Обзор портала игорного заведения и одноруких бандитов

Обзор портала игорного заведения и одноруких бандитов Для тех, какие ищут надежное интернет-казино, рекомендуется обратить внимание на платформы с лицензией, такими как Curacao либо Malta...

R7 онлайн казино игровые автоматы новинки и популярные слоты.588

R7 онлайн казино - игровые автоматы, новинки и популярные слоты ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here