बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण के काफिले ने दो को रौंदा, मौके पर मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। सांसद बृजभूषण सिंह के कॉलेज की फॉर्च्यूनर ने गोंडा में 2 बाइक सवारों को रौंद दिया। कार ने सड़क किनारे बैठी महिला को भी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला की हालत गंभीर है।

ग्रामीणों ने बताया कि फॉर्च्यूनर कार जिस काफिले में थी, उसमें भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह भी थे। वे काफिले के साथ बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुजूरपुर जा रहे थे। काफिला अभी छतईपूरवा के पास पहुंचा था, तभी एस्कॉर्ट लिखी फॉर्च्यूनर एक गाड़ी को ओवरटेक करने लगी। इसी दौरान वह बेकाबू हो गई और बाइक सवारों को रौंदते हुए बिजली के खंबे से टकरा गई। गाड़ी ने घर के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला को भी रौंद दिया।

हादसे में निदुरा गांव के रेहान (17) और शहजाद खान (24) की मौत हो गई है। जबकि 60 साल की सीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद भी करण का काफिला नहीं रुका।

अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया- मृतकों के परिजन ने शिकायती पत्र दिया है। फॉर्च्यूचर को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। फॉर्च्यूनर के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। एयरबैग खुलने से गाड़ी में बैठे लोगों की जान बची। आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवकों के चाचा फरमान खान ने बताया- हादसे की सूचना गांव में पहुंची। हम दौड़ते-भागते घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां गाड़ी टूटी-फूटी पड़ी थी। रोड पर खून पड़ा था। वहां लोगों ने कहा कि अस्पताल जाइए।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि करण भूषण का 4-5 गाड़ियों का काफिला जा रहा था। उसमें से एक गाड़ी ने ओवरटेक करने में दोनों बच्चों को उड़ा दिया है। अस्पताल पहुंचने पर बच्चों की मौत की जानकारी मिली।

- Advertisement -

Latest news

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide

Real Money New Zealand Online Casino: Your Ultimate Guide Welcome to the exciting world of real money online casinos in New Zealand! With the rise...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden

Oppdagelsesturen til Spinanga Kasinoets Verden Innhold Introduksjon til Spinanga Kasino Spillutvalg Bonuser...

1win регистрация в букмекерской конторе 1вин.1056 (2)

1win — регистрация в букмекерской конторе 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

Glory online casino live dealer games.1294

Glory online casino live dealer games ▶️ PLAY ...

Mines Game Online Real Money: Win Big from Home

 Review of Mines by Spribe: How It Shines for Indian Players For players in India seeking thrilling and straightforward online casino games, Mines by Spribe...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here