ब्रिटेन में हिंसक प्रदर्शन, 150 से ज्यादा घायल: प्रवासियों का होटल फूंकने की कोशिश

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ ब्रिटेन के साउथपोर्ट शहर में एक सप्ताह पहले चाकू हमले में 3 बच्चियों की मौत हो गई थी। इसके बाद शुरू हुआ बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। 17 शहरों में आगजनी और पुलिस से झड़प की खबरें हैं। इसमें कई पुलिसकर्मी घायल हैं, जिसमें एक की हालत गंभीर है।
रविवार को दक्षिणपंथी प्रदर्शनकारियों ने उत्तरी इंग्लैंड के रॉदरहैम शहर में शरणार्थियों के लिए बने एक होटल में तोड़फोड़ की। रॉदरहैम शहर में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने हॉलीडे इन एक्सप्रेस नामक एक होटल को निशाना बनाया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए बोतलें फेंककर कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए। इस होटल में 500 शरणार्थी रह रहे हैं।

हालात को देखते हुए सरकार ने अब कार्रवाई के लिए पुलिस को फ्री हैंड दे दिया है। पुलिस ने इंग्लैंड और उत्तरी आयरलैंड में 150 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। ब्रिटेन में हुआ 13 साल का ये सबसे बड़ा दंगा बताया जा रहा है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सोमवार को प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट में इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई है। इस बीच एक वीडियो मैसेज में प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर संगठित हिंसा की जा रही है।

PM स्टार्मर ने कहा कि इन ‘गुंडों’ को जेल भेजने के लिए उन्हें जो भी करना पड़ेगा वो करेंगे। उन्होंने कहा- पुलिस गिरफ्तारियां करेगी, लोगों को रिमांड पर रखा जाएगा, आरोप लगाए जाएंगे और सजा दी जाएगी। मैं गारंटी देता हूं कि इस हिंसा में शामिल होने पर आपको पछतावा होगा, चाहे आप सीधे तौर पर इसमें शामिल हों या फिर ऑनलाइन।

PM ने कहा कि जो कोई भी चमड़ी के रंग को देखकर हिंसा कर रहा है वो अति-दक्षिणपंथी है। इस देश में लोगों को सुरक्षित रहने का हक है। इसके बावजूद हमने देखा कि मुस्लिम समुदायों को निशाना बनाया गया। मस्जिदों पर हमले हुए। सभी सही सोच वाले लोगों को इस तरह की हिंसा की निंदा करनी चाहिए।

- Advertisement -

Latest news

बिहार के नवादा में दबंगों का तांडव, फायरिंग के बाद दलितों के 80 घर फूंके

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बिहार के नवादा में दलित बस्ती में दबंगों ने बुधवार रात 8 बजे 80 घरों में आग...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

मनियर मे स्वच्छ गांव,सुंदर गांव से संबंधित हुई बैठक

राष्ट्र आजकल /प्रदीप बच्चन /बलिया यूपीबलिया(यूपी) के विकास खण्ड मनियर के डकवारा हाल में गुरुवार को स्वच्छ गांव सुन्दर गांव को लेकर...

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, किश्तवाड़ में 2 जवान शहीद, बारामूला में तीन आतंकी ढेर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की शनिवार को रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़...

सीहोर में मंडी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम में एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड़ के पास बेकाबू होकर पानी से भरी खदान...

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर मेंमंडी थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम मुंगावली में एक तेज रफ्तार बोलेरो मोड़...

भारत सरकार ने चंद्रयान-4 को दी मंजूरी, ये मिशन हमारे अंतरिक्ष स्टेशन के लिए जरूरी, जानिए कैसे?

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ कैबिनेट ने चंद्रयान -4 मिशन को मंजूरी दे दी है। इस मिशन का उद्देश्य स्पेसक्राफ्ट को चंद्रमा पर उतारना,...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here