बस और मोटरसाइकिल की भिड़ंत, एक की मौके पर मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। नेशनल हाईवे-30 मझौली बाईपास में देर शाम बस और मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई। दर्दनाक हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौके पर ही मौत हो गई, वही पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए पहले से होरा हॉस्पिटल पहुंचाया जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मर्चुरी भिजवाते हुए बस की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस से हासिल जानकारी के मुताबिक ग्राम राजा पटी बहोरीबंद निवासी नरेंद्र यादव (45) अपने साथी बेड़ी लाल झारिया (20) के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एनएस 5271 से सिहोरा से मझौली जा रहे थे। शाम 5:30 बजे के लगभग में जैसे ही नेशनल हाईवे-30 मझौली बाईपास ओवर ब्रिज के पास पहुंचे उसी समय मझौली से आ रही बचैया बस क्रमांक एमपी 20 पीए 6363 से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल चला रहे नरेंद्र यादव के सिर हाथ और पैर में गंभीर चोट आने पर घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वही पीछे बैठा बेड़ी लाल सिर में चोट आने पर वही बेहोश हो गया। घटना के बाद बस का चालक मौके से वाहन को लेकर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल बीड़ी लाल को उपचार के लिए पहले सिहोरा सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। सिर में गंभीर चोट आने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पिता के बीमार होने पर जा रहे थे मझौली

हासिल जानकारी के मुताबिक बीड़ी लाल के पिता मझौली में रहते हैं। जिन की तबीयत खराब होने पर बीड़ी लाल ने अपने साथ ही नरेंद्र यादव को राजापटी गांव से बुलवाया था। मोटरसाइकिल से दोनों मझौली के लिए रवाना ही हुए थे और नेशनल हाईवे-30 के अंडर ब्रिज के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस ने मोटरसाइकिल के नंबर के आधार पर मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिहोरा मर्चुरी में रखवा दिया है।

- Advertisement -

Latest news

R7 онлайн казино как зарегистрироваться и создать личный аккаунт.175

R7 онлайн казино - как зарегистрироваться и создать личный аккаунт ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Desata tu suerte experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.

Desata tu suerte: experiencias inolvidables y premios en efectivo con 1win.¿Qué es 1win y qué lo hace diferente?La Variedad de Juegos de Casino DisponiblesLos...

Sultan Games в Казахстане Как получить бонусы.1057

Казино Sultan Games в Казахстане - Как получить бонусы ...

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...

Мелбет на Андроид с официального сайта: Играй на максимум в 2025!

Мелбет на Андроид с официального сайта: полный обзор 2025 Автор статьи: Андрей Пономарев, главный редактор iGaming. Модератор: Светлана Донмез, эксперт по спортивным ставкам и онлайн-гемблингу....
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here