hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देशधर्म
Trending

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के मंदिर में चोरी, दरवाजा तोड़कर घुसा बदमाश सोने-चांदी के आभूषणों पर किया हाथ साफ

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर, जगदलपुर में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने मंदिर के पीछे की ओर बने दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

घटना का खुलासा शनिवार सुबह उस समय हुआ, जब भक्त और मंदिर के पुजारी पूजा के लिए पहुंचे। मंदिर का ताला टूटा देख अंदर जाकर जांच की गई, जहां आभूषण गायब मिले। इसके बाद तुरंत सिटी कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जो हर एंगल से साक्ष्य जुटा रही है। मंदिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोर कितने मूल्य के आभूषण चुराकर ले गए हैं।

पुलिस जांच के चलते मंदिर को अस्थायी रूप से आम श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और स्थिति स्पष्ट होने के बाद आगे की जानकारी साझा की जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =

Back to top button