राष्ट आजकल प्रतिनिधि | बुरहानपुर स्टेशन से 15 सालों में पहली बार शक्कर की लोडिंग की गई। यह कार्य भुसावल मंडल के सीनियर डी. ओ. एम. आर के शर्मा के अथक प्रयास से यह संभव हो पाया है। शर्मा रेलवे के बिजिनेस डिवेलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष भी है उनकी व्यावसायिक और सकारात्मक सोच का परिणाम है कि बुरहानपुर स्टेशन में इतने लंबे अरसे बाद शक्कर लोडिंग का काम सम्भव हुआ। शर्मा एवं स्थानीय विधायक ठाकुर सुरेन्द्र् सिंह एवं ठाकुर नवलसिंह सहकारी शक्कर कारखाना के अध्यक्ष श्री किशोरीदेवी शिवकुमारसिंह द्वारा इस लोडिंग के लिए भरपूर प्रयास किये गये। सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता को लाभ पहुंचाना है। इससे निश्चित रूप से क्षेत्र से उपज , कॉटन इत्यादी की लोडिंग का मार्ग भी खुलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार भी बढ़ेगा।
इस कार्य के लिये शर्मा द्वारा मण्डल के सुपरवाइजर सुनील गुप्ता, टी आई खंडवा एन के शर्मा, डी सी आई खंडवा एवं विनय मेहता स्टेशन प्रबंधक, बुरहानपुर को लगाया गया , शर्मा के नेतृत्व एवं उनकी टीम के सफल प्रयास के द्वारा बुरहानपुर स्टेशन से लगभग 15 साल से बंद लोडिंग को पुनः आरंभ किया गया है।