बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर, हादसे में एक महिला यात्री समेत बस और ट्रक के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, सागर / बीना। खुरई के पास गुरुवार सुबह बस और ट्रक की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला यात्री समेत बस और ट्रक के ड्राइवरों की मौके पर ही मौत हो गई। 42 यात्री घायल हैं। सभी को खुरई सिविल अस्पताल ले जाया गया है। दो की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया है। हादसा खुरई खिमलासा रोड पर धांगर गांव के मेनसी तिराहा पर हुआ है। जानकारी के अनुसार सागर ट्रांसपोर्ट की बस बीना से सागर जा रही थी। 32 सीटर बस में 70 से ज्यादा सवारियां थीं। खुरई से कुछ ही दूरी पर सामने से आ रहे ट्रक में बस जा घुसी। बसाहारी गांव निवासी यात्री सावित्री कुर्मी, चंदामऊ निवासी ट्रक चालक अनीस खान और रामसागर निवासी बस ड्राइवर इकबाल की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। खुरई देहात थाना पुलिस और 6 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को खुरई सिविल अस्पताल भेजा गया। 20 से ज्यादा लोगों को मामूली चोट आई है। बस में सवार अधिकांश यात्री खिमलासा और बसाहरी गांव के बताए जा रहे हैं। एसडीएम, एसडीओपी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है।

- Advertisement -

Latest news

चीन के शंघाई में टाइफून बेबिन्का का कहर, 75 साल बाद पहली बार आया शक्तिशाली तूफान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन में 15 दिन के अंदर दूसरी बार तूफान का खतरा मंडरा है। इस बार शक्तिशाली बेबिनका तूफान दस्तक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

सी पी एम के महासचिव कामरेड सीताराम येचुरी के निधन पर भाकपा-माले ने अपने कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा मनाई

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) के मनियर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाकपा-माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य...

लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए अपर कलेक्टर को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि रीवा। लोकायुक्त टीम रीवा ने मऊगंज जिले में कार्रवाई करते हुए मऊगंज जिले के अपर कलेक्टर अशोक कुमार ओहरी को...

हाईवे पर GPS से टोल वसूली शुरू: 20 किमी तक फ्री, जितनी यात्रा उतना टोल के लिए गाड़ी में लगवानी होगी OBU

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ देश में ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (जीएनएसएस) आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम लागू हो गया है। सड़क, परिवहन व राजमार्ग...

आखिर किन-किन शर्तों पर अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, क्या-क्या नहीं कर सकते हैं

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ दिल्ली शराब नीति से जुड़े CBI केस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार, 13 सितंबर को जमानत मिल गई।...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here