राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि उज्जैन। मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने गुरुवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया। वे अपने परिवार के साथ यहां दर्शन करने पहुंचे थे। मंदिर में दर्शन करने के बाद बाहर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं भगवान महाकाल से एक ही प्रार्थना करूंगा कि मध्य प्रदेश को देश का नंबर 1 राज्य बनाने के लिए हमें सामर्थ्य दें। महाकाल का आशीर्वाद लेने से पहले मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल मंगलवार रात ओंकारेश्वर पहुंचे। परिवार के साथ भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन और शयन आरती में शामिल हुए। इसके बाद बुधवार को निरंजनी अखाड़े और सोनी धर्मशाला ब्रह्मपुरी में बाबाश्री के जन्मोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।