hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियर

CCTV से हुआ खुलासा ..गुंडे ने मित्र के ही सीने में मार दी गोली

गोला का मंदिर स्थित शिव कालोनी में गुंडे मधुसूनद उर्फ पोपट तोमर ने ट्रैक्टर चालक और उसके साथियों से हुए झगड़े के बाद इन्हें फंसाने अपने ही दोस्त कालू साहू के सीने में गोली मार दी। यह घटना बुधवार रात करीब 11.30 बजे की है। वह खुद ही रिपोर्ट लिखवाने गोला का मंदिर थाने भी पहुंच गया। पुलिस अस्पताल पहुंची, यहां कालू गंभीर हालत में था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे तो पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए, जो रिपोर्ट लिखवाने आया था, उसी ने दोस्त को गोली मारी थी।

थाने में जब उससे पूछताछ हुई तो बोला कि ट्रैक्टर चालक से हेडलाइट बंद करने को लेकर झगड़ा हुआ था। इस पर उसने थप्पड़ मार दिया था। थप्पड़ मारने का बदला लेने दोस्त को ही गोली मार दी। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित पुलिस हिरासत में है। गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ये है पूरा मामला

शिव कालोनी का रहने वाला मधुसूदन उर्फ पोपट तोमर अपने साथी वीनू गुर्जर निवासी घिंरोंगी, कालू साहू, लवकुश गुर्जर के साथ कालोनी में ही खड़ा हुआ था। यहां ट्रैक्टर लेकर रवि गुर्जर, कल्लू गुर्जर, शैलू गुर्जर आए थे। ट्रैक्टर की हेडलाइट जल रही थी। इससे रोशनी वीने, मधुसूदन व अन्य युवकों के मुंह पर पड़ रही थी। इन लोगों ने रोशनी पड़ने पर टोका।

ट्रैक्टर चालक से दो बार कहा लेकिन उसने हेडलाइट बंद नहीं की। इसी पर उसे धमकाने पहुंच गया। दोनों पक्षाें में मुंहवाद हुआ तो मधुसूनद को ट्रैक्टर चालक शैलू ने थप्पड़ मार दिया। इस पर विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। मधुसूदन को घेरा तो उसने कमर से कट्टा निकालकर पहले गोली चलाई। गोली किसी को नहीं लगी। फिर उसने कालू के ही सीने में गोली मार दी।

कालू को गोली लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। यही लोग उसे अस्पताल ले गए। मधुसूदन ही थाने पहुंच गया और बोला कि शैलू, कल्ली और रवि ने गोली मारी है। पुलिस को उसकी बातों से मामले में संदेह नजर आया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखे तो उसमें मधुसूदन ही गोली मारता हुआ नजर आया। उसे फुटेज दिखाए तो उसने पूरी कहानी उगल दी। उसने कहा कि सामने वाले पक्ष को फंसाने दोस्त को गोली मार दी।

आरोपित पर कई अपराध दर्ज

कालू साहू के बारे में बताया गया है कि वह प्रोटीन पावडर की दुकान चलाता है। मधुसूदन से उसकी दोस्ती थी। बताया गया है वह कुछ देर पहले ही यहां आया था। उसका इस झगड़े से कोई संबंध भी नहीं था। फिर भी उसे गोली मार दी। मधुसूदन पर करीब आधा दर्जन आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पड़ताल जारी, आखिर वजह क्या?

अभी जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक तात्कालिक झगड़े के कारण दोस्त को गोली मारने की कहानी सामने आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है- इसमें कुछ और भी कहानी हो सकती है। इस संबंध में और पड़ताल जारी है। वर्जन:एक युवक को गुंडे ने गोली मार दी। वह उसका दोस्त ही है। ट्रैक्टर चालक से हुए झगड़े के बाद उसे फंसाने दोस्त को गोली मार दी। आरोपित हिरासत में है। धर्मेंद्र यादवथाना प्रभारी, गोला का मंदिर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eleven =

Back to top button