चाइना डोर की चपेट में आने से बीते दिवस एक शख्स का गला श्वास नली तक कट गया, गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में कराया भर्ती

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, शाजापुर। चाइना डोर की चपेट में आने से बीते दिवस एक शख्स का गला श्वास नली तक कट गया था। गंभीर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चाइना डोर से बढ़ते मामलों के बाद पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है कि बाजार में चाइना डोर न बिके न लोग इसे खरीदे। गुरुवार को पुलिस ने चाइना डोर को लेकर शहर में सर्चिंग अभियान चलाया। लेकिन इस दौरान किसी भी दुकान पर चाइना की डोर नहीं मिली। लेकिन दुकानदारों को सख्त हिदायत जरूर दी गई है कि यदि वे चायना डोर बेचते पाए गए तो सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस जवानों ने शहर की कई दुकानों की जांच की और सभी को समझाइश दी। बता दें कि शहर में अभी भी बड़े पैमाने पर चाइना डोर की बिक्री चोरी छिपे हो रही है। दिसंबर से लेकर जनवरी तक चाइना डोर से जख्मी होने के मामले बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में आते हैं। पतंगबाजी में उपयोग होने वाली चाइना की डोर बेहद ही नुकसानदायक होती है, जहां यदि यह डोर किसी के गले या शरीर के किसी अंग में फंस जाए तो उस अंग को काट देती है। यही कारण है कि पतंगबाजी के लिए उपयोग होने वाली चाइना की डोर को प्रतिबंधित करने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए हैं। शहरवासियों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद चाइना डोर की बिक्री हो रही है। इनकी बिक्री पर जिला प्रशासन रोक नहीं लग पा रहा। चाइना डोर बेचने, उपयोग करने, खरीदने और भंडारण करने पर पहले ही प्रतिबंध लगा रखा है। वहीं इन बढ़ते मामलों ने पुलिस की नींद भी उड़ा दी है। पतंगबाजी में चाइना डोर के उपयोग से आम जनता एवं पशु-पक्षियों के जीवन को बचाने के लिए कलेक्टर किशोर कन्याल ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत चाइना डोर के उपयोग एवं विक्रय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश अनुसार शाजापुर जिले में कोई भी व्यक्ति पतंगबाजी के दौरान चीन में बनी चायना डोर का उपयोग एवं संग्रहण नहीं करेगा। दुकानों पर चीन में बनी चायना डोर न तो विक्रय के लिये रखी जायेगी और न ही उसका विक्रय किया जायेगा। संक्रांति 14 और 15 जनवरी को मनाई जाएगी, ऐसे में पतंगबाजी का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। बाजारों में पतंग और डोर की दुकान सज गई है और आसमानों में पतंगे भी नजर आने लगी है ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी चाइना डोर बाजार में आ गई है, जिससे होने वाले हादसे भी सामने आने लगे हैं। इन दिनों पतंग और डोर बेचने वालों की दुकानें सज जाती है, वही अब पतंगे भी आसमान में दिखाई देने लगी है।

- Advertisement -

Latest news

1win регистрация в букмекерской конторе 1вин.295

1win — регистрация в букмекерской конторе 1вин ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

– Официальный сайт онлайн казино Pokerdom.1821

Покердом - Официальный сайт онлайн казино Pokerdom ▶️ ИГРАТЬ ...

Unlocking the Wonders of Starcasino A Gateway to Boundless Fun

Unlocking the Wonders of Starcasino: A Gateway to Boundless Fun Table of Contents ...

– Официальный сайт Pinco Casino.1037 (2)

Пинко Казино - Официальный сайт Pinco Casino ▶️ ИГРАТЬ ...

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here